..................... Nita Ambani Drinks Water From A Water Bottle Worth Rupees 49 Lakhs Contains Real Gold - Hindi Filmibeat

Nita Ambani के पास है सबसे महंगी वाटर बोटल, जिसमें विदेशी झरनों से भरा जाता है पानी, मिलाते हैं सोने की धूल

Nita Ambani

Nita Ambani Water Bottle: मुकेश अंबानी की प्यारी पत्नी नीता अंबानी अपनी पीढ़ी की सबसे स्टाइलिश फैशन आइकन में से एक हैं। वह असल में 'ब्यूटी विद ब्रेन' की परिभाषा हैं। अपने बिजनेस करने वाले हुनर से लेकर परोपकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी तक, उनके हुनर की झलक आए दिन लोगों को देते रहते हैं।

नीता के पानी की बोतल

नीता अंबानी बेहद अमीर हैं और उनके शौक भी काफी अनोखे हैं। हाल ही में नीता के अनोखे तरह के बोटल डिजाइन पर लोगों की नजर गई और बस फिर क्या था, लोगों ने इस बोतल के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी। कई रिपोर्टों के अनुसार, नीता कथित तौर पर दुनिया का सबसे महंगा पानी पीती हैं, जिसकी कीमत 49 लाख रुपये है। इसके पीछे की वजह वह पानी की बोतल है जिससे नीता पानी पीती हैं।

सोने की बोतल में पीती हैं पानी

अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो लोकप्रिय मैक्सिकन डिज़ाइनर, फर्नांडो अल्टामिरानो द्वारा डिजाइन की गई और कस्टमाइज़ की गई बोतल में असली सोने से खूबसूरती से आकार दिया गया एक चेहरा है। पानी की बोतल में दुनिया का सबसे महंगा पानी है जिसका नाम एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी (Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani) है। ये दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से एक है

कई झरनों का पीती हैं पानी

अब आप सोचेंगे कि भला इस पानी में ऐसा क्या खास है कि जो इस लाखों का बना देता है? आपको बता दें, पानी में 24 कैरेट सोने के कण, फिजी और फ्रांस के प्राकृतिक झरने का पानी, आइसलैंड के ग्लेशियर का पानी और 23 कैरेट सोने की धूल है। इस तरह के पानी को पीने से त्वचा को जवां रखने में मदद मिलती है।

सबसे महंगी पानी की बोतल

पानी की बोतल की बात करें तो इसे नीलामी में 60,000 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था, जो भारतीय मुद्रा में बदलने पर 49 लाख रुपये के बराबर होती है। साल 2010 में 'Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani' का नाम 'गिनीज़ बुक्स' में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में दर्ज किया गया था।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X