नथ पहनने की बेहद शौक़ीन हैं नीता अंबानी, देखिए हीरो से जड़ी नथों का खास कलेक्शन

Nita Ambani Mukesh Ambani

नीता अंबानी एशिया के सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी है। वह खुद भी एक बिजनेस वूमेन है और आपको बता दें कि वह अपनी लाइफ स्टाइल के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो उनकी ज्वेलरी इसे लेकर साड़ी कलेक्शन तक काफी सुर्खियों में रही। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें ज्वेलरी में नथ पहनना काफी पसंद है। आज हम आपको नीता अंबानी की नथ कलेक्शन दिखाने वाले हैं।

इस तस्वीर में नीता अंबानी ने जो नथ पहनी हुई है वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।दरअसल आपको बता दें कि इसे उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी पर पहना था। यह हीरे के कॉन्बिनेशन वाली नथ है।

बता दे की नीता अंबानी की यह तस्वीर उनके बेटे आकाश अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन की है। जहां पर उन्होंने प्लैटिनम से बनी हुई नथ पहनी थी और इसमें हीरा भी जड़ा हुआ है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ने असली कुंदन की नथ पहन रखी है और आपको बता दें कि यह सोने से जड़ा हुआ है।

नीता अंबानी की ज्वेलरी कलेक्शन बहुत ही खास है और आपको बता दें कि उसमें उनकी एक बेहद ही खूबसूरत सोने की नथ भी है। बता दें कि उनकी इस नथ में बड़े-बड़े हीरे लगे हुए हैं।

नीता अंबानी की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने ग्रीन एमरेल्ड का सेट पहन रखा है। दरअसल यह तस्वीर उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी के एक फंक्शन की है। लेकिन आपको बता दें कि इस ज्वेलरी के साथ में उन्होंने मैचिंग की नथ पहन रखी है और काफी हैवी भी नजर आ रही है।

Read more about: nita ambani mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X