डांस में बॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ती हैं नीता अंबानी, एक-एक ठुमके पर धड़कता है मुकेश अंबानी का दिल

मुकेश अंबानी को एशिया का सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन माना जाता है. उनका परिवार आए दिन सुर्खियों का विषय भी बना रहता है. इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारे और मुकेश अंबानी का परिवार काफी ज्यादा करीब भी है. अंबानी फैमिली के किसी भी इवेंट या फिर पार्टी में बॉलीवुड सितारों को अक्सर देखा जाता है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार का बॉलीवुड सितारों के साथ में काफी अच्छा खासा बॉन्ड भी देखा जाता है. लेकिन अब मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का एक वीडियो जमकर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के अंदर नजर आया कि वह बॉलीवुड फिल्म के एक गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है.
नीता अंबानी का डांस वीडियो हो रहा वायरल
नीता अंबानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इसमें वह गाने पर डांस करती हुई नजर आई. दरअसल दीपिका पादुकोण के गाने 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर वह अपनी दोस्तों के साथ में डांस करती हुई देखी गई. इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह डांस का रिहर्सल कर रही है. इस वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा है कि अपने दोस्तों के साथ में डांस प्रैक्टिस करती हुई नीति मैम का अनसीन वीडियो. दरअसल आपको बता दें कि नीता अंबानी के इस वीडियो को अंबानी अपडेट्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर कर दिया गया है. बता दे कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट से मुकेश अंबानी के परिवार से जुड़े हुए अपडेट सामने आते रहते हैं.
नीता अंबानी का लाइफस्टाइल
नीता अंबानी अपने लाइफस्टाइल को लेकर कई बार चर्चा का विषय बनी रहती हैं. नीता अंबानी के फैंस भी उनकी महंगी चीजों के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए हमेशा एक्साइड बने रहते हैं. नीता अंबानी कई बार अपनी महंगी घड़ी तो कभी महंगी ड्रेस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के नीति मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का मार्च 2023 में शुभारंभ हुआ और उसे वक्त वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी इस इवेंट के दौरान देश और दुनिया के मशहूर सेलिब्रिटी भी मौजूद हुए थे. बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी काफी सारे सितारे इस इवेंट के दौरान शामिल हुए थे.


Click it and Unblock the Notifications