Nita Ambani के लिए टेस्टी खाना बनाने वाली कुक की सैलरी आपको देगी झटका, किसी IAS जितनी देती हैं तन्ख्वाह

Nita Ambani Cook Salary: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। नीता अंबानी (Nita Ambani) पर मुकेश अंबानी का दिल ऐसे ही नहीं आया है, दरअसल नीता इतनी खूबसूरत हैं कि देखने वाला हर व्यक्ति उनकी तारीफ करता थकता नहीं है।
इस खूबसूरती के पीछे का राज है उनका लाखों-करोड़ो का लाइफस्टाइल। नीता अपने खाने-पाने का खास ध्यान रखती हैं। आज हम उनके घर में खाना बनाने वाले शेफ की सैलरी को लेकर बात करने वाले हैं। जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है।
हमने कुछ वक्त पहले अंबानी परिवार के ड्राइवर और नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी तो सुनी जो कि लाखों में बताई गई थी। लेकिन आज हम अंबानी परिवार के लिए खाना बनाने वाले शेफ को कितनी सैलरी मिलती है इसके बारे में जानेंगे। दरअसल आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के कुक को हर महीने 2 लाख रुपए की सैलरी मिलती है और कइयों की तो इससे भी ज्यादा है। अब आप को ऐसा लग रहा होगा कि उनके घर में काफ़ी स्पेशल खाना बना करता है और इसी वजह से वह इतनी सैलरी लेता है। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
मुकेश अंबानी के स्टाफ को सैलरी के साथ मिलता है इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस
दरअसल आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार पूरी तरीके से वेजिटेरियन है और बिल्कुल सादा खाना खाना पसंद करते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनका कुक ही नहीं बल्कि जो भी कर्मचारी काम कर रहा है वह तकरीबन इतनी ही सैलरी लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के लिए जो भी स्टाफ काम करता है उनको सैलरी के साथ में इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी दिया जाता है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है मुकेश अंबानी के कई स्टाफ़्स के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई किया करते हैं।
इन सब चीजों को पढ़कर आपको ऐसा लग रहा होगा कि अगर हम हर काम छोड़कर मुकेश अंबानी के घर पर काम करने लगे तो फिर तो मजे ही मजे हैं। वहीं कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि वह इतनी पढ़ाई करने और इतनी मेहनत करके पैसे कमाने वाले लोग भी विदेश घूमने तक नहीं जा पाते हैं। लेकिन यहां पर मुकेश अंबानी के घर में काम करने वाले लोगों के बच्चे विदेश में जाकर पढ़ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि मुकेश अंबानी का शेफ और ड्राइवर बनना कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications