देश की सबसे अमीर है ये भरतनाट्यम करने वाली बच्ची, शादी से पहले ससुर के सामने रख दी थी शर्त , पहचाना?

Mukesh Ambani, Nita Ambani

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी भी बेहद रोमांचक है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं जिनका नाम ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी है।

नीता अंबानी का जन्म एक मिडिल क्लास गुजराती परिवार में हुआ। उन्होंने कॉमर्स और इकोनॉमी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एक टीचर के तौर पर स्कूल में काम किया और उन्हें ₹800 हर महीने फीस के तौर पर मिलते थे। हालांकि बाद में उन्होंने अंबानी के बिजनेस में काम किया और इसमें धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष, आईपीएल क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की मालकिन भी बन चुकी है।

लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सामने आई और इसमें नीता अंबानी की बचपन की झलकियां देखने को मिली। इन तस्वीरों को अंबानी के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। पहली तस्वीर में देखने को मिल रहा है कि युवा नेता अंबानी पारंपरिक पोशाक पहने हुए भरतनाट्यम करते हुए नजर आई। वह अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखते हुए काफी ज्यादा प्यारी लग रही है।

दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी एक विशाल नटराज प्रतिमा के सामने मंच पर खड़ी हुई नजर आ रही है। जहां पर वह एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही है। मंच पर परफॉर्म करते हुए वह काफी ज्यादा भाव नजर आ रही है। लेकिन नीता अंबानी की तीसरी तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है और इसमें शास्त्रीय नृत्य शैली को स्पष्ट रूप से वह प्रस्तुत करती हुई नजर आई।

शुरू से ही नीता अंबानी को भरतनाट्यम का काफी शौक रहा और 6 साल की उम्र से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। बाद में वह पेशेवर भरतनाट्यम डांसर बन गई। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यह उनके एक नृत्य प्रदर्शन के दौरान जब स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने उन्हें पहली बार देखा तो वह अपने बड़े बेटे मुकेश के लिए उनका हाथ मांगने के लिए पहुंच गए। नीता ने शर्त रख दी कि वह शादी के बाद भी काम करना चाहती हैं और वह सहमत हो गए थे।

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X