मामूली से फंक्शन में लाखों का बैग लेकर पहुंची थीं Nita Ambani, चमक देखकर तो लोग भी रह गए थे हैरान

Nita Ambani

Nita Ambani Costly Bag: नीता अंबानी भारत की सबसे पसंदीदा बिजनेसवुमेन में से एक हैं। सफलता की ऊचाइयों को छूने के बावजूद, नीता को उनके जमीन से जुड़े स्वभाव और अपनी जड़ों के प्रति गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है।

नीता अंबानी एक सच्ची फैशनिस्टा हैं और हर इवेंट में उनका लुक देखने लायक होता है। नीता जैसे ही किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो फैशन पुलिस की नजर उन्हीं पर गड़ जाती है और हर कोई जानने के लिए आतुर हो जाता है कि इस बार नीता ने अपने आउटफिट एसेसरीज के लिए कितने रुपए खर्च किए हैं।

3 जनवरी, 2024 को, नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल एलुमनी मीट की शोभा बढ़ाई और एक बार फिर विदेशी ब्रांडों में से एक के प्रति उनका प्यार देखा गया। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल एलुमनी मीट में नीता अंबानी का लुक देखने लायक था। इस फंक्शन में उन्होंने लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिस पर सिल्वर रंग की डिटेलिंग थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन एमेरल्ड वाला हीरों का हार पहना हुआ था। साथ में उन्होंने मैचिंग चांदबाली और चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया।

इस फंक्शन में नीता अंबानी के बैग ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक अंबानी फैन पेज ने नीता के बैग की डिटेल शेयर की। DAIS की अपनी जर्नी में नीता को अपने पसंदीदा ब्रांड, शनेल के सिल्वर रंग के क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड फ्लैप बैग को दिखाते हुए देखा गया था। इस बैग की कीमत 7500 अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 6 लाख 22 हजार है।

नीता अंबानी ने लाखों के बैग से अपने लुक को पूरा किया और एक बार फिर से दिखा दिया कि वो एक सच्ची फैनशनिस्टा हैं और अपने लुक को मिनिमल ढंग से लोगों के सामने पेश करने का हुनर उनके अंदर बखूबी भरा हुआ है।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X