..................... Nisha Noor died painfully due to AIDS and she did prostitution for making money Nisha Noor painful life story - Hindi Filmibeat

भीख मांगते हुए शरीर में पड़ गए थे कीड़े, AIDS से हुई मौत! इस टॉप एक्ट्रेस की कहानी दहला देगी दिल

Nisha Noor

फिल्मी दुनिया हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है और इसके पीछे का काला सच बहुत ही कम लोगों को पता होता है। मनोरंजन की दुनिया में कुछ लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए भी आते हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जिनको कामयाबी हासिल होती है और कुछ नाकामयाब होकर वापस अपनी दुनिया में लौट जाते हैं। लेकिन आज हम आपको तमिल की अभिनेत्री निशा नूर के बारे में बताने वाले हैं।

कई फिल्मों में काम करने के बावजूद नहीं मिली लोकप्रियता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निशा नूर ने साउथ में कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन ज्यादातर उनको साइड रोल में ही देखा गया। उन्हें कभी भी लीड रोल नहीं मिल पाया और उनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्च रहे। एक्ट्रेस ने साल 1980 में फिल्म मंगल नायागी से तमिल फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। 15 सालों के बाद में निशा नूर ने तकरीबन 17 फिल्मों में काम किया जिनमें 12 तमिल और पांच मलयालम फिल्में शामिल थी। एक्ट्रेस ने रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारों के साथ में काम किया।

देह व्यापार के बाद दरगाह के बाहर मांगी भीख

एक वक्त ऐसा आया जब निशान नूर ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का शिकार हुई और जब खाने के लाले पड़े तो उन्हें कोई भी रास्ता नहीं मिला। जिसके चलते उन्होंने देह व्यापार की तरफ रुख किया। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था और निशा के पास में घर चलाने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा था। निशा नूर ने अपनी मर्जी के खिलाफ जाकर कुछ वक्त तक यह काम किया लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब भीख मांगने तक कि नौबत आ गई थी। वह एक दरगाह के बाहर भीख मांग कर अपना गुजारा किया करती थी।

एड्स के कारण हुई दर्दनाक मौत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2007 में शहर नागूर, तमिलनाडु में एक दरगाह के बाहर निशा नूर के सौतेले भाई ने उनको देख लिया। वह उन्हें पहले तो पहचान नहीं पाए लेकिन बाद में जब पास आए तो निशा के शरीर पर कीड़े रेंगते हुए नजर आए। एक्ट्रेस को बाद में एनजीओ ने अस्पताल में भर्ती करवाया तो इस बारे में पता चला कि उनको एड्स है। एक्ट्रेस का भाई उनको अस्पताल में इस हालत में छोड़कर भाग गया था। कुछ दिनों के बाद में ऐड सेंटर से निशा की मौत की खबर सामने आई और उनके घर वालों ने उनका अंतिम संस्कार तक नहीं किया था। इसके बाद एनजीओ ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।

Read more about: nisha noor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X