पैसों की कमी के कारण प्रॉस्टिट्यूट बनी ये एक्ट्रेस, एड्स की बीमारी के चलते इस हसीना की हो गई थी मौत

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निशा नूर अपनी खूबसूरती और अदाकारी को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही थी. लेकिन उनके स्टारडम पर किसी की बुरी नजर पड़ गई थी. बता दे कि निशा नूर ने अपना बचपन बहुत ही गरीबी में दिया. इसके बावजूद उन्होंने कई सारी साउथ फिल्मों में काम किया और अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. घर से भाग कर निशा नूर ने फिल्मों में काम किया और अपने आखिरी वक्त में सबसे बुरे और दर्दनाक दूर से उन्हें गुजरना पड़ा.
डो वक़्त रोटी के लिए नहीं थे एक्ट्रेस के पास पैसे
निशा नूर साउथ इंडस्ट्री की 80 के दशक की सबसे चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मानी जाती हैं. बता दे कि उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के भी खूब चर्चा हुआ करते थे. उन्हें इंडस्ट्री में रहने के लिए कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें बिल्कुल भी काम नहीं मिल रहा था और वह दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रही थी. इसके बाद में मजबूरी में आते हुए उन्होंने देह व्यापार का रास्ता चुन लिया और यही उनका जीवन का सबसे गलत फैसला साबित हुआ.
वेश्यावृति करने पर मज़बूर हुई थी निशा नूर
निशा नूर का जन्म 18 सितंबर 1962 में तमिलनाडु के एक छोटे गांव नागपट्टीनम में हुआ. वह 80 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्री थी. उन्होंने मलयालम और तमिल फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया. यहां तक की उन्होंने रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारों के साथ में भी काम किया. लेकिन उनका फिल्मी करियर बहुत ही छोटा था और इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री ने बहुत ही जल्दी भुला दिया. जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था तो एक फिल्म निर्माता द्वारा वेश्यावृति करने पर वह मजबूर हो गई और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था.
निशा नूर की बहुत ही बुरी हो गई थी हालत
एक तरफ तो निशा नूर ने अपना घर छोड़कर फिल्मी इंडस्ट्री को चुना था. तो वहीं दूसरी तरफ उनके बुरे दिनों में उनके साथ देने के लिए उनका कोई दोस्त और ना ही कोई परिवार वाला आया. बीच में वह काफी समय के लिए गायब हो गई और एक दिन उन्हें दरगाह के बाहर देखा गया. जहां पर वह सड़क पर सोती हुई नजर आई और किसी कंकाल की तरह नजर आ रही थी. उनके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे. बताया तो यह भी जाता है कि उनके किसी कजिन ने उनको देखा और अस्पताल में भर्ती करवा दिया. लेकिन बाद में वह भी उन्हें छोड़कर भाग गया. लेकिन बाद में एक्ट्रेस को अपनी एड्स की बीमारी के बारे में पता चला. इसके बाद साल 2007 में अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications











