बॉलीवुड की सबसे दुखियारी मां, लापरवाही से खोए बच्चे! रियल लाइफ में भी बेटों के बीच हुआ कलेश

Nirupa Roy

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिन्होंने लीड हीरोइन से ज्यादा मां के किरदार निभाए। इन्हीं से वह काफी फेमस हो गई। जिसमें रीमा लागू से लेकर अंजना मुमताज और राखी गुलजार का नाम भी शुमार है। लेकिन आज हम आपको 60 से 70 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ममता की मूरत के तौर पर अपनी एक पहचान बनाई।

अगर आप अभी भी इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि इन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर तक की मां का किरदार निभाया है। दरअसल तस्वीर में नजर आ रही अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि निरूपा रॉय है। उनका असली नाम कोकिला किशोर चंद्र बुलसारा था। लेकिन जब एक्ट्रेस की उम्र 15 साल हुई तो उनकी शादी करवा दी गई। फिल्मों में काम करना भी उन्होंने शादी के बाद शुरू किया।

कोकिला ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपना नाम बदलकर निरूपा रॉय कर लिया। बतौर फिल्म अभिनेत्री उन्होंने करियर में काफी अच्छी खासी सफलता प्राप्त की। लेकिन सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उन्हें लीड किरदार में नहीं बल्कि मां के किरदार में मिली। एक्ट्रेस ने अपने फ़िल्मी करियर में तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। जो की एक रिकॉर्ड भी है।

हिंदी सिनेमा की फिल्मों में निरूपा रॉय को दुखियारी और बेबस मां के किरदार में काफी ज्यादा देखा गया और इसी के चलते वह फेमस हुई। जो कि गरीबों के साथ समाज और सिस्टम से भी जूझ रही थी। ज्यादातर फिल्मों में वह अपने बच्चों से जुदा हो जाती हैं और आखरी में उनका अपने बच्चों से मिलन होता है। एक्ट्रेस की रियल लाइफ में भी निरूपा रॉय के बच्चों में कुछ खास नहीं बनती है।

दरअसल आपको बता दें कि कुछ साल पहले निरूपा रॉय के बेटों का एक वीडियो वायरल हुआ था और इसमें वह एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। एक्ट्रेस ने साल 2004 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाते ही प्रॉपर्टी के मामले सारे अनसुलझे रह गए। बता दें कि साल 2018 में उनके दोनों बेटों में नेपियन सी रोड वाले घर को लेकर क्लेश हुआ। दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी की मारपीट तक पहुंच गई और पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

More from Filmibeat

Read more about: nirupa roy features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X