Nirahua ने नशे की हालत में एयरहोस्टेस संग की थी गंदी हरकत, पुलिस तक बात जाने से पहले ही...

Dinesh Lal Yadav aka Nirahua Controversy: भोजपुरी सिनेमा (की बात जब भी हो तो निरहुआ को भला कैसे भूला जा सकता है। अपनी एक्टिंग और टैलेंट के लिए मशहूर निरहुआ भोजपुरी भाषी लोगों की जान बने हुए हैं। लेकिन निरहुआ का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज में भी फंस चुका है। एक बार तो मामला इतना बढ़ गया था कि उनकी पुलिस कंपलेंट तक होने वाली थी।
विवादों से है पुराना
भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। एक बार तो उन्होंने नशे की हालत में एयरहोस्टेस संग बदतमीजी कर दी थी। जी हां, बात है साल 2017 की निरहुआ लंदन में हो रहे भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में गए थे। तभी नशे की हालत में इन्होंने एक एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी कर दी थी। निरहुआ ने अपने होश तक खो दिए थे। जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया, यहां तक कि बाद में अपने किए पर निरहुआ को माफी तक मांगनी पड़ी जिसके बाद एयरहोस्टेस ने निरहुआ के खिलाफ कोई को एक्शन नहीं लिया।
लोगों का जीता दिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपना जादू दिखाने के अलावा उन्होंने 'बिग बॉस' में भी अपना जलवा दिखाया है। निरहुआ ने अपनी किस्मत राजनीति में भी आजमाई है। दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से उपचुनाव में जीत हासिल करके वहां से सांसद बने। भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे ' से इस एक्टर को घर-घर पहचान मिली।


Click it and Unblock the Notifications











