एक-दो नहीं बल्कि 28 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी है ये मासूम बच्ची, इंडस्ट्री में बोलती है तूती

nimrat kaur

Nimrat Kaur Rejected 28 Movies: बॉलीवुड फिल्मों के सितारों की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हुई नजर आ जाती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह काफी प्यारी लग रही है। अगर आप अभी तक इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर है।

निमरत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 में हुआ और अब वह 42 साल की हो चुकी है। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर आज के वक्त पर वह अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि निमरत कौर एक ऐसी अभिनेत्री है जो की बहुत ही सोच समझकर फिल्मों का चुनाव करती हैं। इसी के चलते उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 27 से 28 फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

निमरत कौर ने इंडस्ट्री में बतौर मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कॉलेज के दिनों में दिल्ली के लोकल थिएटर में एक्टिंग करने जाती थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह मुंबई आई और थिएटर करने लग गई और इसी के साथ उन्होंने मॉडलिंग करना भी शुरू किया। इसके बाद उन्हें कई एल्बम और ऐड मिलने शुरू हुए। फिर एक्ट्रेस ने इंग्लिश फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' से अपने करियर की शुरुआत की।

बाद में निमरत कौर ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'पेडलर' में भी काम किया। इसके बाद उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस हमेशा अच्छी फिल्मों की तलाश में रहती हैं। इसी के चलते उन्होंने कम से कम 27 से 28 फिल्मों को रिजेक्ट किया। एक्ट्रेस को 'द लंच बॉक्स' फिल्म में उनकी तारीफ के लिए काफी प्रशंसा मिली। उन्हें अमेरिकन टीवी सीरीज 'होमलैंड' में भी देखा गया।

Read more about: nimrat kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X