Met Gala में प्रियंका चोपड़ा को देख दीवाने हो गए थे निक जोनस, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

आज मेट गाला 2023 की धूम है और जिस तरह से सितारों के लुक्स सामने आ रहे हैं वो काफी चौकाने वाले हैं। लेकिन मेट गाला का अपना एक इतिहास रहा है और इस वक्त इस इतिहास के पन्ने पलटने का समय है।
दरअसल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी को लेकर मेट गाला काफी अहम है क्योंकि यहीं पर प्रियंका चोपड़ा को देखकर निक जोनस फिदा गए थे। कहा जाता है कि मेट गाला से पहले प्रियंका और निक सिर्फ बार पार्टी के दौरान मिले थे लेकिन मेट गाला में निक को उनसे प्यार हो गया था।
इन दोनों की लव स्टोरी के इस फैक्ट के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। एक मैगजीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।
इसके बाद दोनों की जान पहचान बढ़ी थी और निक ने प्रियंका को घर पर इनवाइट किया था। इस लम्हे के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था और एक दिन निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज कर दिया था।
उसके बाद सभी जानते हैं कि प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ हैं और उम्र का अंतर होने के बाद भी एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक ने शादी के बाद एक मैगजीन अपनी लव स्टोरी के बार में बताया था।
आज फिर से निक जोनस मेट गाला में नजर आए हैं लेकिन इस बार दोनों एक साथ पहुंचे हैँ। उनकी तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके फैंस लगाकार इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बर बार की तरह काफी शानदार लग रही थीं और उनके लुक्स की तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications