Couple's Goal : भरी महफिल में बीवियों को ड्रेस संभालने में मदद करते हैं ये Loving पति

बॉलीवुड की रियल लाइफ कपल्स की आपसी बॉन्डिंग हमेशा से चर्चाओं में रहती है। खासतौर पर अगर किसी इवेंट में सेलिब्रिटी पति-पत्नी साथ में होते हैं, तो उनकी आपसी ट्यूनिंग पर सबकी नजरें टिकी होती है। इवेंट्स में एक्ट्रेस कई बार ऐसी ड्रेस में पहुंच जाती हैं, जिन्हें संभालना उनके अकेले की बस की बात नहीं होती है। हालांकि इन सेलिब्रिटिज के साथ उनकी पूरी टीम होती है लेकिन कई बार एक्ट्रेसेस की मदद के लिए उनके पतियों को आगे आते हुए देखा जाता है। खास तौर पर शाहरुख खान और रणवीर सिंह इवेंट्स के दौरान अपनी पत्नियों को उनकी ड्रेस संभालने में मदद करते हुए काफी बार स्पॉट हो चुके हैं। इसके अलावा और भी कई सेलिब्रिटी पति हैं, जो ऐसा करते नजर आए हैं।

निक जोनस :
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। एक इवेंट के दौरान पर्पल कलर की ड्रेस पहनी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस का बटन अचानक खुल गया था। निक जोनस ने तुरंत प्रियंका चोपड़ा को कवर किया और उनको बटन लगाने में मदद की।

रणवीर सिंह :
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रियल लाइफ जोड़ी हर किसी को पसंद है। एक इवेंट में दीपिका ने पर्पल कलर का लंबा गाउन पहना था जो उनसे नहीं संभल रहा था। फिर क्या था, पति रणवीर सिंह तुरंत आगे आए। रणवीर ने ना सिर्फ दीपिका को उनका गाउन संभालने में मदद की बल्कि वह दीपिका के पीछे-पीछे उनका गाउन उठाकर चलने लगे। इस वजह से रणवीर ने उस इवेंट में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

शाहरुख खान :
शाहरुख खान किसी भी महिला के साथ बहुत इज्जत से पेश आते हैं। फिर चाहे वह उनकी पत्नी, दोस्त या फिर फैन हो। शाहरुख खान को कई बार इवेंट्स के दौरान पत्नी गौरी खान की ड्रेस और उनकी साड़ी का पल्लू संभालते हुए देखा जाता है।

अंगद बेदी :
बोल्ड नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी भी उनके फैंस को काफी पसंद है। एक इवेंट में नेहा ने हैवी साड़ी पहनी थी जो उनसे नहीं संभल रही थी। जैसे ही अंगद बेदी ने यह देखा वह तुरंत आगे आए और उन्होंने नेहा धूपिया का पल्लू संवार दिया।

शाहिद कपूर :
वाइफ की केयर करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शाहिद कपूर भी शामिल हैं। एक इवेंट के दौरान ऑरेंज कलर का गाउन पहनी मीरा राजपूत से उनका गाउन नहीं संभल रहा था। शाहिद कपूर उनका गाउन पकड़कर चलने लगे थे।


Click it and Unblock the Notifications