Nia Sharma: 12 सालों में इतनी बदल गईं टेलीविजन की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस, देंखे निया शर्मा की Then और Now फोटोज

Nia Sharma then and now: निया शर्मा एंटरटेनमेंट जगत की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और बोल्डनेस से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है। निया आज टीवी की सबसे मशहूर और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आपको है अपने शुरुआती समय में एक्ट्रेस को अपने लुक्स को लेकर काफी क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था।
साल 2010 में सीरियल काली से टेलीविजन में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री आज अपने एक लुक से सनसनी मचा देती हैं। निया ने टीवी की दुनिया में काफी कम समय में बेहतरीन काम कमाया है। लिहाजा, इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।
निया को एशिया की टॉप-50 सेक्सी महिलाओं में से एक होने का खिताब भी मिल चुका है। वो अपने दमदार किरदारों से अलग रियल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी निया काफी एक्टिव हैं और फैंस इनके दीवाने हैं। वहीं, निया सामाजिक मुद्दों को लेकर भी हमेशा मुखर रही हैं।
जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं निया
दिल्ली में पली बढ़ीं निया शर्मा ने मास कॉम्यूनिकेशन में स्नातक किया है। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती थीं। लेकिन इसी दौरान उन्हें टेलीविजन से अपना पहला एक्टिंग ऑफर मिला।
निया का रियल नेम नेहा शर्मा था। लेकिन नेहा नाम कॉमन होने की वजह से उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम निया कर लिया।
इस सीरियल से किया टेलीविजन पर डेब्यू
2010 में निया ने सीरियल 'काली एक अग्निपरीक्षा' से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने धारावाहिक बहनें में एक्टिंग की। 2011 में निया का एक सीरियल आया, एक हजारों में मेरी बहना है। इस सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ज़ी टीवी के धारावाहिक 'जमाई राजा' में नजर आईं। जहां उनकी और रवि दुबे की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिर 'नागिन' सीरियल ने इन्हें अलग पहचान दी। इसके अलावा निया रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
सेक्सी लेडी का खिताब
निया शर्मा को ऐशिया की तीसरी सबसे सेक्सी लेडी होने का टैग भी मिल चुका है। ब्रिटेन के ईस्टर्न आई अखबार की ओर से जारी टॉप 50 सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में निया को साल 2016 में तीसरा और साल 2017 में दूसरा स्थान मिला था। निया को अपने बोल्ड अवतार के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली है। लोगों ने उन्हें सराहा भी है।
2017 में निया शर्मा ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड (Twisted) में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थीं।
निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी बोल्ड तस्वीरों की वजह से ट्रोल भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications



