PHOTOS: बॉलीवुड की ब्रांड न्यू मम्मी रानी मुखर्जी....और ये चंद तस्वीरें
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में ब्रांड न्यू मम्मी रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी अदीरा को जन्म दिया है और उन पर बधाइयों की बारिश हो रही है। अदीरा का बॉलीवुड में सबने स्वागत किया है।
हाल ही में रानी मुखर्जी की कुछ तस्वीरें प्रीती ज़िंटा ने पोस्ट की थी और उनकी प्रेगनेंसी की तस्वीरों में रानी मुखर्जी काफी क्यूट लग रही थी। लेकिन उन्हें देखकर हमें याद आ गई वो रानी मुखर्जी जिन्हें दर्शकों ने टीना से ढेर सारा प्यार दिया था और बहुत ही जल्द वो बॉलीवुड में सबकी फेवरिट बन गईं।
देखा जाए तो ऋतिक रोशन को छोड़कर रानी मुखर्जी अपने सारे को स्टार्स के साथ काफी अच्छी लगी हैं। यहां तक कि गोविंदा के साथ भी उनकी जोड़ी परफेक्ट लगती थी। लेकिन फिर रानी मुखर्जी की ज़िंदगी में आए आदित्य चोपड़ा और रानी केवल यशराज फिल्म्स की होकर रह गईं।
हालांकि धीरे धीरे उनका करियर ढलान पर गया और वो आखिरी बार अच्छे किरदार में दिखीं थीं बॉम्बे टॉकीज़ में। हालांकि मर्दानी में भी उनके काम की काफी तारीफ हुईं। देखिए रानी मुखर्जी की कुछ बिल्कुल चुनिंदा अनदेखी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications