Funny Title हम आपके हैं कौन नहीं हम आपके रहेगे कब तक!
1994 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में तूफान सा ला दिया था। फिल्म सुपर डुपर हिट रही और सलमान खान व माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी।
आज भी रोमांटिक फिल्मों की बात चले तो हम आपके हैं कौन टॉप फिल्मों में गिनी जाती है। बडे़ बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में हम आपके हैं कौन शामिल हैं। खबरों के मुताबिक सूरज बड़जात्या अपनी इस सुपर हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। वेल अभ तक तो ये ख्याल सिर्फ उनके दिमाग में ही है।
लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही ये ख्याल कागज के पन्नों पर भी उतारा जाएगा। खबर ये भी है कि अब सलमान खान की जगह रणबीर कपूर कहेंगे हम आपके हैं कौन। हमने अपने दर्शकों से इस बारे में राय पूछे और कुछ मजेदार सवाल किये कि हम आपके हैं कौन का टाइटल अगर आज के समय के हिसाब से सोचा जाए तो क्या हो सकता है। देखिये क्या जवाब मिला हमें।


Click it and Unblock the Notifications