..................... Neil Nitin Mukesh Rukmini Sahay wedding reception pics Salman Khan Iulia Vantur - Hindi Filmibeat

#JustIn: भाई के रिसेप्शन में कुछ यूं पहुंचे सलमान और 'उनकी वो', देखिए तस्वीरें

नील नितिन मुकेश और रुक्मणि सहाय की शादी बेहद रॉयल अंदाज में संपन्न हुई। और अब उन्होंने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन दिया है। जहां सलमान खान, यूलिया वंतूर सहित कई सितारे पहुंचे। आप भी देखिए तस्वीरें।

बॉलीवुड में शादियों का सीज़न शुरू हो चुका है और साल की पहली शाही शादी रही नील नितिन मुकेश और रूक्मिणी सहाय के नाम। दोनों ने जोधपुर में बड़े ही शाही अंदाज़ में सात फेरे लिए और उतना ही शाही है उनका रिसेप्शन जो फिलहाल चल रहा है।

सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन सबकी निगाहें टिक गईं हैं दो खास मेहमानों पर - सलमान खान और लूलिया वंतूर। लूलिया इस मौके पर सलमान की गाड़ी में पहुंचीं वहीं सलमान थोड़े समय बाद आए। और दोनों ही शानदार लग रहे हैं।

neil-nitin-mukesh-rukmini-sahay-wedding-reception-pics

वहीं इस रिसेप्शन पर अमिताभ बच्चन से लेकर कैटरीना कैफ और अब्बास मस्तान से लेकर सूरज बड़जात्या तक ने शिरकत की है। नया कपल हरे रंग के जोड़े में दिखा। जहां रूक्मिणी ने हरा लहंगा चोली पहना वहीं नील ने हरी शेरवानी।

गौरतलब है कि नील नितिन मुकेश सलमान खान के छोटे भाई के रूप में प्रेम रतन धन पायो में नज़र आए थे। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X