काम को तरस रही खूबसूरत हीरोइन... 36 साल की इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के काले सच का किया खुलासा

Neha Sharma

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना जितना मुश्किल है उतना ही इसको कायम रखना है। लेकिन आज हम आपको 36 साल की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें वह पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई जिसकी वह हकदार थी। हाल ही में इस अभिनेत्री ने फिल्म ना मिलने के संघर्ष को लेकर भी खुलासा किया और बताया कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि उन्हें सेलेक्ट करने के बाद में फिल्म से निकाल दिया गया।

36 साल की एक्ट्रेस को नहीं मिल रही फिल्में

दरअसल, हम आज बात करने वाले हैं नेहा शर्मा की। कुछ वक्त पहले ही वह 36 साल की हुई है और आपको बता दें की एक्ट्रेस ने बताया कि "आपके पास बहुत सारी फिल्में हैं और कभी-कभी आपको यह भी नहीं पता होता है कि उन्हें कब कास्ट किया जाने वाला है। मान लीजिए कि पांच फिल्मों के लिए सलेक्शन चल रहा है और आप उन पोंचो के लिए ऑडिशन भी दे सकते हैं। लेकिन कई बार आपको सभी फिल्में नहीं बल्कि सिर्फ एक फिल्म मिल जाती है। ऐसा नहीं है कि मेरे पास में सैकड़ो अच्छी स्क्रिप्ट आती है।"

नेहा शर्मा को मिलती है सिर्फ लिमिटेड स्क्रिप्ट

नेहा शर्मा ने इस पर बात करते हुए यह भी बताया कि उनके पास में विकल्प काम हो चुके हैं और उन्हें सिर्फ लिमिटेड स्क्रिप्ट में से सिलेक्ट ही करना पड़ता है। नेहा शर्मा ने यह खुलासा किया कि उन्हें आखिरी समय में एक ऐसे प्रभावशाली एक्ट्रेस से रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके सोशल मीडिया पर काफी सारे फॉलोअर्स से और इससे उन्हें एक बड़ा शॉक लगा था।

जब लास्ट मोमेंट पर नेहा शर्मा को फिल्म से कर दिया था बाहर

नेहा शर्मा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एक सीन के लिए टेस्टिंग पर थी और मैंने चार से पांच बार रिवीजन भी कर लिया था। मुझे पूरी टीम ने सरहाना दी और मैं इस रोल में फिट भी हो गई थी। सब कुछ अच्छा जा रहा था और फिर अचानक से मुझे फोन आता है कि आप इसका हिस्सा नहीं बन सकती हैं। ऐसा नहीं हो रहा है। जब मैंने उनसे पूछा कि ऐसा क्या हुआ तो मुझे पता चला कि उन्होंने लाखों-करोड़ों फॉलोवर्स वाली एक इनफ्लुएंसर को एक्ट्रेस के तौर पर चुन लिया।"

More from Filmibeat

Read more about: neha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X