36 साल की एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा, काम को तरस रही खूबसूरत हीरोइन

Neha Sharma

तेलुगु फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने अपने ही जन्मदिन के मौके पर फिल्में इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा किया।साल 2010 में एक फ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फ़िल्मी करियर में मेरे संघर्ष का खुलासा किया है।

नेहा शर्मा के पास काम आना हुआ कम

इंटरव्यू के दौरान नेहा शर्मा ने बात करते हुए कहा कि "आपके पास बहुत सारी फिल्में होती हैं। कई बार आपको यह भी नहीं पता होता है कि उन्हें कब कास्ट करना है। मान लीजिए कि आपका पांच फिल्मों के लिए सलेक्शन चल रहा है और आप उन पांच फिल्मों के लिए ऑडिशन भी दे सकते हैं। लेकिन कई बार आपको सभी फिल्मों में से सिर्फ एक ही मिल पाती है। ऐसा नहीं है कि मेरे पास में बहुत सारी अच्छी स्क्रिप्ट आती है।"

फिल्मों का चुनाव करना है मुश्किल

नेहा शर्मा ने आगे यह भी कहा कि उनके पास में विकल्प तो बहुत ज्यादा काम हो गए हैं और सिर्फ उन लिमिटेड स्क्रिप्ट में से उन्हें चुनना पड़ता है। एक्ट्रेस ने बताया कि "पांच अच्छी स्क्रिप्ट मेरे पास में आती है और मुझे उनमें से ही सेलेक्ट करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि मैं किसी चीज का हिस्सा बनना नहीं चाहती हूं और कई बार वह नहीं चाहते हैं कि मैं उसका हिस्सा बनूं। इसीलिए कई बार सब कुछ ठीक से करने के लिए विकल्प बहुत कम हो जाते हैं।"

नेहा शर्मा को किया गया दूसरी अभिनेत्री से रिप्लेस

नेहा शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें आखिरी वक्त में एक ऐसे प्रभावशाली एक्ट्रेस से रिप्लेस कर दिया गया था जिसके इंस्टाग्राम पर बहुत सारे फॉलोअर्स थे। यह देखकर उनको एक बड़ा झटका लगा। एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि "मैं एक सीन के लिए टेस्टिंग कर रही थी और मैंने चार से पांच बार इसका रिवीजन भी किया था। पूरी टीम ने मेरा साथ दिया और मैं इस रोल के लिए भी फिट हो गई थी। सब कुछ सही जा रहा था और फिर अचानक से मुझे एक दिन फोन आया कि आप इसका हिस्सा नहीं बन सकती हो।"

नेहा शर्मा को हुआ दुख

नेहा शर्मा यहीं पर नहीं रुकी बल्कि उन्होंने आगे बताया कि ऐसा नहीं हो रहा है, जब मैं उनसे पूछा कि ऐसा क्या हुआ तो मुझे बताया गया कि उन्होंने लाखों- करोडों फॉलोवर्स वाली एक इनफ्लुएंसर को बतौर एक्ट्रेस साइन कर लिया है। इसी के बाद नेहा शर्मा ने यह भी आशा जताई है कि आने वाले वक्त में फिल्म या फिर सीरियल में किसी को कास्ट करने के लिए उनकी एक्टिंग को आधार बनाया जाएगा बल्कि सोशल मीडिया को नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: neha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X