Birthday Special : तीसरी पत्नी बनने पर किया गया ट्रोल तो नेहा पेंडसे ने कह डाली यह बात...

टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन के जाने के बाद भाभी जी का किरदार नेहा पेंडसे ने बखूबी निभाया था। हालांकि अभी उन्होंने भी इस शो को अलविदा कह दिया है। नेहा पेंडसे टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। 'भाभीजी घर...' से पहले नेहा 'मे आई कम इन मैडम' में संजना हितैषी के किरदार में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्हें खूब लोकप्रियता भी मिली। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने टीवी शो के अलावा नेहा पेंडसे अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा पेंडसे 29 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं।
आइए बर्थडे स्पेशल में जानते हैं नेहा पेंडसे की निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था डेब्यू :
नेहा पेंडसे ने एक्टिंग डेब्यू 1990 में दूरदर्शन के शो 'हसरतें' से किया था। इसके बाद 1995 में वह टीवी शो 'कैप्टन हाउस' में भी नजर आ चुकी हैं। 1999 में आयी महिमा चौधरी और सनी द्योल स्टारर फिल्म 'प्यार कोई खेल नहीं' से नेहा ने फिल्मों में डेब्यू किया था। वह शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' में भी नजर आ चुकी हैं। नेहा पेंडसे आखिरी बार फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' में नजर आयी थी।

बिग बॉस 12 का थी हिस्सा :
नेहा पेंडसे हिंदी के साथ-साथ मराठी, तमिल, तेलुगु और मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह सलमान खान होस्ट के शो बिग बॉस 12 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि नेहा बिग बॉस नहीं की विजेता नहीं बन सकी लेकिन शो में नेहा का गेम काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली नेहा पेंडसे अक्सर अपनी फोटो और वीडियो के लिए चर्चाओं में बनी रहती है।

पोल डांस के जरिए घटाया था वजन :
नेहा पेंडसे को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'मे आई कम इन मैडम' से मिली थी। लेकिन अपने ज्यादा वजन की वजह से नेहा को शो के मेकर्स की तरफ से अल्टीमेटम दे दिया गया था। आखिरकार नेहा ने पोल डांस करके अपना वजन घटाया था। इसके बाद ही नेहा में जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेंशन देखने को मिला था। नेहा कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने की वजह से नेहा को गलत प्रपोजल मिल चुके थे। बकौल नेहा जिन एक्ट्रेसेस ने उन प्रपोजल को स्वीकार किया था, उनका कॅरियर आज बुलंदियों पर हैं।

शादी को लेकर किया गया ट्रोल तो दिया जवाब :
नेहा पेंडसे ने जनवरी 2020 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शार्दुल व्यास से शादी कर ली थी। नेहा की यह पहली शादी थी लेकिन शार्दुल की इससे पहले 2 शादियां हो चुकी थी। शार्दुल 2 बेटियों के पिता थे। नेहा की शादी की बात जैसे ही पता चली उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। नेहा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। नेहा ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा था, "अगर शार्दुल का दो तलाक हो चुका है तो मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं।" नेहा ने कहा था, "शार्दुल ने मुझसे कुछ नहीं छुपाया था। मैं इन चीजों के बारे में पहले से ही जानती थी और मुझे इन बातों से कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। जिंदगी यहीं खत्म नहीं हो जाती है।"

शादी तक बात पहुंचते-पहुंचते लड़का हुआ लापता :
ट्रोल्स का जवाब देते हुए नेहा पेंडसे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मैं भी वर्जिन नहीं हूं। मेरा भी 3 बार ब्रेक अप हो चुका है। मेरे केस में तो शादी तक बात पहुंचते-पहुंचते लड़का लापता हो गया था। शार्दुल ने मुझसे सीधे कहा था कि वह मुझे डेट करना चाहते हैं। इसपर मैंने कहा था कि मैं 35 की हूं, ना कि 20 की।" नेहा ने आगे कहा कि दूसरी या तीसरी मुलाकात के बाद ही मुझे समझ में आ गया था कि वह मेरे बारे में जानना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











