Neha Kakkar Family: समोसे बेंचते थे नेहा कक्कड़ के पिता, पैसों की तंगी में बीता बचपन और अब..
Neha Kakkar Family: नेहा कक्कड़ इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। करियर के शुरुआज में बॉलीवुड में राज करने वालीं नेहा कक्कड़ अब विवादों में हैं। हाल ही में उनको लेकर खबर आई थी कि पति रोहनप्रीत सिंह से तलाक हो रहा है।

लेकिन उन्होने साफ किया है कि उनके पति और घरवाले निर्दोष हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ का जीवन कैसे बीता है। हाल ही में बहन सोनू कक्कड़ से बिगड़ते रिश्तें हों या फिर तलाक की खबरें, विवादों में चल रहीं नेहा कक्कड़ बचपन से काफी गरीबी में रही हैं। अब जब उनके पास सबकुछ है तो इस तरह की खबरें सामने आकर लोगों के हैरान करती हैं।
पिता बेंचते समोसे
नेहा कक्कड़ छोटी बहन थीं और सोनू कक्कड़ उस दौरान जगराते में गाती थीं। कहा जाता है कि नेहा कक्कड़ के पिता घर चलाने के लिए समोसे बेंचा करते थे। जैसे ही नेहा कक्कड़ कुछ बड़ी हुईं थीं तो उन्होने भी जगह जगह जगरातों में बहन के साथ गाना शुरु कर दिया ताकि वो घरवालों को सपोर्ट कर सकें। नेहा कक्कड़ ने 16 साल की उम्र में इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था लेकिन वो जीत नहीं पाईं थीं।
उनको ट्रॉफी तो नहीं मिली लेकिन उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आ गई थी। नेहा को फिल्मों में गाने का मौका मिला और वो स्टार बन गईं। सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़.. ये तीनों सिंगर हैं। टोनी कक्कड़ गाने कंपोज भी खुद ही करते हैं। पहले नेहा कक्कड़ का नाम हिमांश कोहली से जुड़ा था लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।
रोहनप्रीत से की शादी
साल 2020 में नेहा कक्कड़ ने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया और गायक रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली। आज नेहा कक्कड़ के पास सबकुछ है लेकिन किसी ना किसी तरह की खबरों के साथ उनकी लाइफ की समस्याएं सामने आती रहती हैं। हालांकि तलाक को लेकर रोहनप्रीत की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











