शादी से पहले जब घर पर प्रेग्नेंसी की बात पता चली, 72 घंटे में नेहा धूपिया को जबरन करनी पड़ी थी शादी!

Neha Dhupia: 42 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हमेशा से ही बेहद बोल्ड रही हैं। नेहा धूपिया ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड रहीं।
यही कारण था कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन उन्होंने ये बात किसी से नहीं छुपाई। अपनी शादी से पहले के किस्से को याद करते हुए नेहा धूपिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर अंगद बेदी से शादी से पहले प्रेग्नेंट होने और अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की।
नेहा धूपिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया, जब वे शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थी तो उन्होंने ये बात अपने पेरेंट्स के साथ शेयर की थी। यह बात सुनकर उनके पेरेंट्स ने हम पर गुस्सा नहीं किया बल्कि उन्होंने नेहा धूपिया के इस रिश्ते को स्वीकार किया और नेहा धूपिया के आगे शादी की शर्त रखी।
नेहा धूपिया की शादी
आनन-फानन में नेहा धूपिया को पेरेंट्स के दबाव में शादी के लिए 72 घंटे यानी सिर्फ ढाई दिन मिला था। ढाई दिनों में नेहा धूपिया को शादी करनी थी। अपने पेरेंट्स की बात को मानते हुए नेहा ने मुंबई आकर शादी की।
नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में अभिनेता अंगद बेदी से शादी करके, अपनी शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर अचानक पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया था।
नेहा धूपिया के बच्चे
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नवंबर में अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम गुरिक सिंह धूपिया बेदी है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था। आज नेहा धूपिया बेहद अच्छी मां है और सोशल मीडिया पर भी मदरहुड के शेयर करती नजर आती है
नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी
इंटरव्यू में नेहा ने ये भी शेयर किया कि उनकी गर्भावस्था के बारे में बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियां की गईं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मेरी पसंद किसी को चोट नहीं पहुंचा रही है, इसलिए आप जो चाहते हैं, उसे करने में कोई बुराई नहीं है और देखें कि यह हमें कहां मिला है।"
तुम्हारी सुलु एक्ट्रेस नेहा ने हाल ही में मदर्स डे पर तस्वीरों की एक सीरिज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा: "एक चीज जो हम सभी में समान है।


Click it and Unblock the Notifications


