सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही ये हसीना, फिर भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं हुई सफल, करोड़ों में है नेट वर्थ

Neha Dhupia Net Worth: नेहा धूपिया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। अभी तक उन्हें काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वैसे तो उन्होंने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया लेकिन अभी तक वह एक सफल लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाई है।
नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कयामत' से की थी और उनका असल पहचान फिल्म 'जूली' से मिली। बाद में उन्होंने 'शीशा' और 'चुप चुपके' जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह बड़े परदे से दूरी बनाए हुए हैं और एक लग्जरियस लाइफ जी रही है।
इस बात का सबूत नेहा धूपिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से देखने के लिए मिल जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी जिंदगी की हर एक अपडेट को अपने फैन्स के साथ में शेयर करती हुई नजर आ जाती है। दरअसल नेहा अपनी ज्यादातर कमाई टीवी के जरिए करती है। साथ ही ब्रांड शूट और मॉडलिंग से भी वह बहुत ही अच्छी खासी कमाई कर लेती है।
अगर हम नेहा धूपिया के नेटवर्थ की बात करें तो खबरों के अनुसार वह तकरीबन 37 करोड़ की मालकिन है। साथ ही वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख की फीस लेती हैं। उन्होंने अंगद बेदी के साथ में शादी की और काफी साल तक डेट करने के बाद उन्होंने सिंपल सी शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications