..................... Neha Dhupia family gave 72 hours to get married after hearing about her pregnancy - Hindi Filmibeat

शादी के पहले प्रेग्नेंट हो थी ये मशहूर एक्ट्रेस घरवालों ने दी 72 घंटे की महोलत, हसीना ने उठाया ये कदम..

Neha Dhupia

नेहा धूपिया को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कहा जाता है. लेकिन उन्होंने 10 मई 2018 को अंगद बेदी के साथ में गुरुद्वारे में बहुत ही कम लोगों के बीच शादी की. हर कोई जानता है कि नेहा अपनी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थी और उन्होंने अपनी शादी के कुछ ही महीनों के बाद में 2018 के नवंबर महीने में बेटी मेहर को जन्म दे दिया था.

लेकिन अब 3 अक्टूबर 2021 को उन्होंने बेटे गुरिक को जन्म दिया. जिसके बाद उनका परिवार पूरा हो गया. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर खुलासा किया है कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर उनके माता-पिता ने उनके सामने कैसी प्रतिक्रिया रखी.

नेहा धूपिया को परिवार में शादी करने के लिए दिए थे 72 घंटे

नेहा ने इस बात को साझा करते हुए बताया कि हमने बिना किसी पैमाने के शादी कर ली थी. मैं शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इसी वजह से हमने माता-पिता को इस खबर के बारे में बताया तो वह इसे अच्छा बोलने लगे और उन्होंने हमसे कहा कि शादी करने के लिए सिर्फ तुम्हारे पास 72 घंटे हैं. जिस वजह से हमने शादी करने का फैसला किया और हमें सिर्फ ढाई दिन का समय दिया गया था जिससे कि मैं मुंबई वापस जाकर शादी कर लूं.

नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास

नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती है और अपनी स्किन को भी हमेशा फ्लॉन्ट करने में हमेशा आगे रहती हैं. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि किस तरीके से उन्हें शादी से प्रेग्नेंट हो जाने पर लोगों द्वारा ट्रोल किया गया था. लेकिन इसको एक्ट्रेस ने इग्नोर किया. ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी पसंद है किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है और इसी वजह से वह अपने हर काम को लेकर आश्वस्त बनी रहती है. एक्ट्रेस ने इस पर बताया था कि मेरी पसंद किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाती और इसीलिए अगर आप कुछ चाहते हैं तो उसे करने में कोई बुराई भी नहीं होनी चाहिए.

नेहा धूपिया की मां को अंगद बेदी थे काफी पसंद

नेहा धूपिया ने 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां मन पिंदर धूपिया को उनके पति अंगद काफी ज्यादा पसंद है. एक्ट्रेस की मां तो यह भी कहती थी कि वह बहुत अच्छा है और तुम दूसरे लोगों को डेट क्यों करती रहती हो. नेहा धूपिया बताती है कि मेरे घर में हमेशा अंगद का ही नाम चलता रहता था. हालांकि अब नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी दोनों ही अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही है और दोनों की फैमिली भी पूरी हो चुकी है.

Read more about: neha dhupia bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X