B'day Spcl: सेक्स और शाहरुख पर एक्ट्रेस का बेबाक बयान, बोल्ड-ब्लंट और ब्यूटिफुल
बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली नेहा धूपिया आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। वे पिछले काफी समय से अपनी अचानक शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से अचानक ही शादी कर ली और जब तस्वीरें वायरल हुईं तब ये सच सामने आया। वहीं अब हाल ही में अपने प्रेग्नेंसी एनाउंस कर उन्होंने सबको चौंका दिया है। वहीं इससे पहले भी वे अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों को लेकर खूब चर्चा में रही हैं।
[बिक जाएगा आरके स्टूडियो, ऋषि कपूर ने कर दिया ऐलान, ये अभिनेत्री हो गई दुखी]
बॉलीवुड में नेहा धूपिया की एंट्री ही काफी धमाकेदार थी और जबरदस्त विवादों में रही। अपनी पहली फिल्म जूली में उन्होंने बोल्ड सीन के अलावा एक बैकलेस सीन दिया था। ये सीन इतना वायरल हुआ की नेहा धूपिया इंडस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर हो गईं। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन इंडस्ट्री में उनकी पहचान काफी अलग है। वे चैट शो और टेलीविजन के रिएलिटी शोज में नजर आती रहती हैं।

नेहा धूपिया बेबाक एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरा ये कहकर सबको चौंका दिया था कि बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख चलते हैं। इंडस्ट्री के कई लोग ऑफेंड हुए थे तो कई ने विरोध किया था लेकिन नेहा अपने बयान पर अड़ी रही थीं। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से लेकर अब तक नेहा बोल्ड से ब्लंट बोल्ड होती चली गई हैं। आगे देखें नेहा की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उनके करियर और बेबाकी के बारे में कुछ बातें-


Click it and Unblock the Notifications