Birthday: ये हैं बॉलीवुड की नंबर 1 बोल्ड बिंदास सुपरस्टार, 'जूली' से 'लस्ट स्टोरीज' तक चला जादू
बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा की मिसाल बॅालीवुड की उन एक्ट्रेसेस में दी जाती हैं जिनके लिए शादी और मां बनना कभी बाधा नहीं बना। अंगद बेदी से शादी और मां बनने तक नेहा लगातार काम करती रही हैं।
बेटी महर उनके लिए क्या मायने रखती हैं इसका बखान नेहा कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कर चुकी हैं। कई एक्टेसेस के बीच में नेहा ने जिस तरह खुद को बतौर एक्ट्रेस स्थापित किया है, वह काबिलेतारीफ है।

'जूली', 'कयामत', 'सिंह इंज किंग', 'हे बेबी', 'दे ताली' जैसी फिल्मोें के साथ 'लस्ट स्टोरीज' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी दिलचस्प फिल्में भी नेहा के खाते में रही हैं। खुद को फिल्मों तक ना सीमित रखते हुए 27 अगस्त 1980 को सिख परिवार में जन्मीं नेहा ने टीवी और टॅाक शो से भी लोगों के दिल तक पहुंची हैं।
'एमटीवी रोडीज' और 'नो फिल्टर नेहा' शो के साथ नेहा मजबूती से खुद को इंडस्ट्री का चर्चित स्टार बना चुकी हैं। ग्लैमर और स्टाइल के मामले में भी नेहा किसी से कम नहीं है। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी ये अनदेखी तस्वीरें देखते हैं और कुछ दिलचस्प जानकारी जानते हैं..


Click it and Unblock the Notifications