..................... Neetu Singh Rishi Kapoor love story - When Rekha entered their wedding with a sindoor on forehead - Hindi Filmibeat

ऋषि - नीतू कपूर की लव स्टोरी किस्से, डर गए थे अमिताभ बच्चन; शादी में सिंदूर लगा कर पहुंची थीं रेखा

By Staff

ऋषि कपूर और नीतू कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। सालों से एक दूसरे का साथ निभाता आ रहा ये कपल हर दिक्कत से लड़कर बाहर निकल चुका है। हाल ही में नीतू कपूर ने अन्नू कपूर के रेडियो शो में एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने अपने और ऋषि कपूर के बारे में खुलकर बातें कीं। नीतू कपूर ने बताया कि कैसे जब वो पहली बार ऋषि कपूर से मिलीं तो उन्हें वो बेहद बद्तमीज़ और दूसरों को परेशान करने वाले इंसान लगे थे।

उस समय डिंपल कपाड़िया की शादी हो गई थी और ऋषि कपूर के साथ काम करने के लिए कोई हीरोइन नहीं बची क्योंकि हर कोई उनके साथ उम्र में बड़ी लगती थी। ऐसे में ऋषि कपूर की सारी फिल्मों में हीरोइन के रोल के ऑफर नीतू कपूर को आने लगे और वो सारी फिल्में साईन करती चली गईं। जानिए नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी के कुछ बेहद दिलचस्प किस्से

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शादी करने से पहले पांच साल एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के लिए कुछ नियम बना दिए थे जिसे नीतू निभाती थीं। जैसे कि उन्हें 8 बजे तक अपनी शूटिंग खत्म करने का आदेश था। और नीतू ऐसा करती भी थीं। एक बार धूम मचाएं गाने के लिए उन्हें देर तक रूकना पड़ा। सेट पर अमिताभ बच्चन से लेकर यश चोपड़ा डरे हुए और परेशान थे कि कैसे शूटिंग जल्दी खत्म की जाए और नीतू को घर पहुंचाया जाए।

शूटिंग खत्म होते ही नीतू, उन्हीं कपड़े और गहनों में भाग कर घर पहुंची लेकिन उनकी नौकरानी ने बताया कि उस दिन शाम में ऋषि कपूर ने फोन ही नहीं किया। नीतू कपूर आज भी इस वाकये को याद करके हंसती हैं। उनका कहना है कि उस दिन वो इतना डरी हुई घर पहुंची थीं कि अगर ऋषि कपूर को उनके लौटने का वक्त पता चला तो उनका गुस्सा कौन झेलेगा!

neetu-singh-rishi-kapoor-love-story-when-rekha-entered-their-wedding-with-a-sindoor-on-her-forehead

आज तक निभा रहे साथ

एक इंटरव्यू में अपनी शादी की दिक्कतों का ज़िक्र करते हुए ऋषि कपूर ने बताया था कि नीतू कपूर ने उन्हें उनके सबसे खराब बर्ताव में भी झेला है और ऐसा केवल नीतू ही कर सकती थीं। लेकिन नीतू का कहना था कि ऋषि कपूर एक बहुत ही अच्छे पति और उससे भी अच्छे पिता थे। इसलिए उन्हें पता था कि उन्हें इस शादी को कैसे निभाना है और किसलिए निभाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X