..................... Neetu Kapoor To Dimple Kapadia These Actresses Who Got Married At A Very Young Age - Hindi Filmibeat

किसी ने 16 तो कोई 19 की उम्र में हार बैठी दिल, इन हसीनाओं ने बाली उम्र में लिए सात फेरे

These Actresses Married In Young Age: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपने करियर को ऊपर रखा। काफी कलाकार तो ऐसे भी हैं जो 30 या फिर 35 के बाद में शादी करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी करियर के परवाह न करते हुए बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन दिल से तो बात यह है कि शादी के बाद भी इन हसीनाओं की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। यहां तक कि कुछ का करियर तो शादी के बाद में और भी ज्यादा उभर कर आया।

Dimple Kapadia Kajol

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की काफी मशहूर अभिनेत्री है। जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ में शादी कर ली थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी। पूरे देश में उनकी शादी के चर्चे थे। लेकिन शादी के बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना दी थी और फिर एक दमदार वापसी की। अभी के वक्त में डिंपल कपाड़िया अपनी एक्टिंग और स्टाइल के चलते काफी चर्चा में रहती हैं।

भाग्यश्री (Bhagyashree)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म से रातों-रात एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। लेकिन उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ में शादी कर ली। शादी के बाद में उन्होंने परिवार पर फोकस किया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन आज के समय में भी वह अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं।

काजोल (Kajol)

90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल ने अजय देवगन के साथ में सिर्फ 24 साल की उम्र में शादी कर ली थी। ये वो दौर था जब काजोल बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थी। साथ ही तब तक वह लगातार कई सारी हिट फिल्में दे चुकी थी। इस दौरान शादी का इतना बड़ा फैसला लेना उनके लिए काफी बड़ा कदम था। लेकिन अजय देवगन से शादी के बाद भी काजोल का करियर खत्म नहीं हुआ और उन्होंने परिवार के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दिया।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सिर्फ 18 साल की उम्र में राजा चौधरी के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही और बाद में दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन फिर भी श्वेता तिवारी ने कभी हार नहीं मानी और टीवी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया। आज के वक्त में लोगों की खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने बने रहते हैं।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor)

नीतू कपूर भी एक वक्त पर एक जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर ऋषि कपूर के साथ में शादी कर ली। तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल की थी। शादी के बाद में नीतू कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और परिवार पर फोकस किया। लेकिन बाद में उन्होंने फिर से कम बैक किया और लोगों का दिल जीत लिया।

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza)

जेनेलिया डिसूजा भी बॉलीवुड की एक जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में रितेश देशमुख के साथ में शादी कर ली थी। दोनों को आज के वक्त में पावर कपल कहा जाता है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X