ऋषि कपूर का पहला प्यार नीतू कपूर नहीं बल्कि इस महिला के प्यार में चिंटू थे पागल
ऋषि कपूर के निधन को काफी दिन बीत चुके हैं, लेकिन आज भी ऋषि कपूर की लंबी चौड़ी मुस्कान और ह्यूमरस अंदाज हमारी यादों में बसा है जो इस बात को यकीन करने में विश्वास ही नहीं करता कि वह हमारे बीच नहीं हैं। ऋषि कपूर, कपूर खानदान के सबसे अलग और लोकप्रिय स्टार हुए, जिन्होंने पिता राजकपूर की तरह अपना नाम चमकाया। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए नीतू सिंह कपूर के जन्मदिन पर उनकी लवस्टोरी व अनसुने पहलू आपको बताते हैं।
ऋषि कपूर की जिंदगी एकदम खुल्लम खुल्ला, उनकी किताब की तरह थी। लोगों की अफवाहें ऋषि कपूर की जिंदगी में ज्यादा नहीं चली क्योंकि उन्होंने इस किताब के जरिए अपनी जिंदगी को एक खुली किताब की तरह पेश किया। उनका खुला और एकदम खुलकर बोल देना वाला अंदाज ही था जिसके चलते वह कई बार ट्रोल भी हुए, लेकिन उनकी ईमानदारी से बोलने के लिए उन्हें हमेशा सराहा गया।
ऋषि कपूर ने अपनी किताब खुल्लम खुल्ला में तमाम खुलासों के साथ ये भी स्वीकार किया कि नीतू कपूर नहीं बल्कि कोई और उनका पहला प्यार था। जिसके प्यार में वह गिरफ्त थे। इस किताब से जुड़ा रोचक किस्सा आइए आपको बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











