जब ऋषि कपूर ने डिंपल कपाड़िया के साथ दिया था किसिंग सीन, नीतू कपूर बोलीं- बिल्कुल अच्छा नहीं किया

Rishi Kapoor Dimple Kapadia Kissing Scene: ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की बॉलीवुड में एक बेहतरीन जोड़ी मानी जाती थी। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब हुआ करती थी। दोनों ने साथ में 'बॉबी' फिल्म में काम किया। बताया जाता है की फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। यहां तक की दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। बाद में ऋषि कपूर की शादी नीतू कपूर से हुई। डिंपल ने भी राजेश खन्ना के साथ शादी की।
जब डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के साथ शादी की तो फिल्मों से उन्होंने दूरी बना ली। राजेश खन्ना को यह गवारा नहीं था कि डिंपल शादी के बाद फिल्मों में काम करें। के चलते दोनों में लड़ाई झगड़ा होने लगे। इसीलिए डिंपल ने शादी के कुछ साल बाद राजेश का घर छोड़ दिया। इसके बाद साल 1985 में डिंपल को फिल्म 'सागर' में ऋषि कपूर के साथ लीड किरदार में देखा गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पर एक किसिंग सीन फिल्माया गया। इस फिल्म के प्रीमियर पर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर पहुंचे। लेकिन जब डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर का किसिंग सीन सामने आया तो एक्टर काफी ज्यादा असहज हो गए थे। हालांकि जब फिल्म खत्म हुई तो ऋषि से नीतू ने कहा कि "तुमने किसिंग सीन बिल्कुल अच्छे से नहीं दिया और अच्छे से किया जाना था।"


Click it and Unblock the Notifications