इस एक्ट्रेस का अपने ही चाचा ससुर पर आया दिल, बोलीं- वो मेरे सीक्रेट क्रश थे...

Neetu Kapoor Secret Crush On Shashi Kapoor

Neetu Kapoor Secret Crush On Shashi Kapoor: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर सुनने को मिलता है कि फिल्मी सितारे कई बार प्यार में उम्र के फ़ासले को तवज्जो नहीं देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनका उन्हीं के चाचा ससुर पर सीक्रेट क्रश था। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कॉफी विद करण के 8 सीजन में नीतू कपूर और जीनत अमन को साथ में देखा गया था। यहां पर करण जौहर के साथ में नीतू कपूर और जीनत अमान दोनों ने ही अपनी लाइफ से जुड़ी हुई काफी सारी बातों का खुलासा किया। लेकिन यहां पर नीतू कपूर ने एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

अब नीतू कपूर और करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर ने नीतू कपूर से सवाल किया कि उनके बॉलीवुड के सीक्रेट क्रश कौन हैं। इस पर नीतू कपूर ने बिना किसी झिझक के साथ में शशि कपूर का नाम लिया।

शशि कपूर का नाम सुनते ही करण जौहर भी काफी हैरान हो गए थे और कहा कि आपका आपके अंकल पर क्रश था? तब नीतू कपूर ने हां में जवाब दिया। मालूम हो कि शशि कपूर, नीतू कपूर के रिश्ते में चाचा ससुर लगते हैं। नीतू कपूर ने राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के साथ में शादी की थी। बता दे की राज कपूर और शशि कपूर दोनों ही भाई हैं।

अब नीतू कपूर और करण जौहर की इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शशि कपूर सच में बहुत ज्यादा हैंडसम थे। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि साथ में फिल्म की है तो क्रश क्यों नहीं हो सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: neetu kapoor shashi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X