बहू बेटे से अलग रहकर लैविश लाइफ जीती है नीतू कपूर, अब खुद के लिए खर्च किए 18 करोड़ और...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के तौर पर जाने जाने वाली नीतू कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें कि उन्होंने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है. जिस वजह से वह काफी लाइमलाइट में भी आ गई है. वैसे तो अभी नीतू कपूर बांद्रा के विल्सन अपार्टमेंट में रहती हैं. वही उनके बेटे रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट पास के पाली हिल में एक घर में रहते हैं. इन दिनों कपूर परिवार अपने सपनों के आशियाने कृष्णा राज बंगले के तैयार होने का इंतजार बेसब्री से कर रहा है.
नीतू कपूर ने खरीदा 18 करोड़ का फ्लैट
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आपको बता दें कि नीतू कपूर ने 19 मंजिला अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट सिग्निया आइल की सातवीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट को खरीद लिया है. बता दें कि यह अपार्टमेंट सोफिटेल होटल के सामने मौजूद है. लेकिन अगर आप इस फ्लैट की कीमत जान लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे. बता दें कि इस फ्लैट में कई सारी सुविधाएं मौजूद है और उन्होंने इसे 3387 वर्ग फुट के अपार्टमेंट के लिए 17.40 करोड़ का भुगतान किया है. वही एक्ट्रेस ने स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 1.04 करोड़ रुपए दिए. इतना ही नहीं 10 मई 2023 को उन्होंने रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट भी ले लिए.
मॉड्यूलर किचन के साथ बेहद ही लग्जरियस लगता है नीतू कपूर का अपार्टमेंट
लेकिन नीतू कपूर ने इसी बीच अपने नए अपार्टमेंट की कुछ तस्वीरें दिखाई. जिसे देख काफी ज्यादा लोग हक्का-बक्का रह गए. उनके इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम है। बड़ी सी कांच की खिड़की भी नजर आती है और कमरों से जुड़ी हुई बालकनी भी बेहद ही खूबसूरत है. बता दें कि नीतू कपूर के इस अपार्टमेंट में एक मॉड्यूलर किचन में मौजूद है औरउसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी शामिल है.
नीतू कपूर के इस फ्लैट में लिविंग रूम में लगा है बड़ा सा टीवी
कुछ खबरों के अनुसार अपार्टमेंट में एक बेहद ही बड़ा डेक है. इतना ही नहीं अभिनेत्री के इस अपार्टमेंट में मेडिटेशन और योगा करने के लिए भी एक अलग से जगह बनाई गई. बता दें कि इसी के साथ में टीवी वाले कमरे में एक बेहद ही बड़ा टीवी कैबिनेट के साथ में अलमारी और दराज ही बने हुए हैं. यहां पर बहुत ही आराम से बैठकर फिल्में देखी जा सकती हैं.
नीतू कपूर के इस फ्लैट में हर तरफ लगी है कांच की खिड़कियां
नीतू कपूर के इस बेहद ही लग्जरियस फ्लैट में बहुत ही प्यारा लिविंग रूम भी बना हुआ है जहां पर सभी लोग बैठ कर आराम से खा सकते हैं. इस फ्लैट में परिवार के साथ में समय बिताने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह है और साथ ही साथ छत से फर्श तक कांच की खिड़कियां में लगी हुई है. नीतू कपूर के इस अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में तीन स्लॉट भी बने हैं. बता दें कि नीतू कपूर के इस अपार्टमेंट में जिम और वर्चुअल गोल्फ जैसी सुविधाएं भी दी गई. साथ ही साथ यहां पर एक होम थिएटर भी दिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications











