..................... neetu kapoor and rishi kapoor were Fainted at own wedding, Only stones were found as gifts - Hindi Filmibeat

घोड़ी चढ़ने से पहले ही ये एक्टर हो गया था बेहोश, शादी में घुस आए थे बिन बुलाए मेहमान, गिफ्ट में निकले थे सिर्फ

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor Wedding: बॉलीवुड के जाने माने कपल्स में आते हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर, दोनों की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी। दोनों अपनी शादी के लिए कहीं बहार नहीं गए थे बल्कि दोनों की शादी और सभी रस्में आर के हाउस में की गई थीं। और दोनों की वरमाला और बाकी रस्में चेंबूर गोल्फ कोर्स में हुई थीं। बता दें कि दोनों उस समय के सुपरस्टार थे और दोनों की शादी में हजारों लोग आए थे, लेकिन शादी में कुछ ऐसा हो गया था कि ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे।

भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर
दरअसल एक इंटरव्यू में नीतू कपूर अपनी शादी के राज खोलती हैं। वे बताती हैं कि दोनों की शादी में काफी भीड़ थी। मेरा लहंगा भी काफी भारी था। सबकुछ कैसे मैनेज करूं समझ नहीं आ रहा था और इतनी भीड़ देखकर मैं बेहोश हो गई थी। वहीं ऋषि भी इतनी भीड़ देखकर घबरा गए थे वह तो घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए थे। इसी के साथ ही नीतू कपूर बताती हैं कि शादी के साथ ही रिसेप्शन में भी भारी भीड़ आ गई थी। दरअसल शादी में बिन बुलाए लोग घुस आए थे। उन्होंने अच्छे कपड़े पहने थे और हाथ में भी गिफ्ट था। इसी लिए सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर आने दिया था। जब उनके गिफ्ट बाद में खोले गए तब देखा कि उसमें सिर्फ पत्थर थे।

यूं हुई थी दोनों की मुलाकात
आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले थे। बता दें कि दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों झूठा कहीं का, जिंदा दिल, रफू चक्कर, खेल खेल में, पति पत्नी और वो, दो दुनी चार, दूसरा आदमी जैसे कई प्रोजेक्ट में साथ में नजर आए थे। साथ में काम करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए और उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था, लेकिन वहीं अब सालों बाद नीतू कपूर ने बॉलीवुड में फिर से कमबैक किया है। उनकी फिल्में और किरदार लोगों को बेहद पसंद आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X