..................... Neetu kapoor accepted husband rishi kapoor affair and one night stand for marriage interview - Hindi Filmibeat

यूं ही नहीं कपूर खानदान की बहू बन गई थी नीतू कपूर, ऋषि कपूर के अफेयर्स और वन नाइट स्टैंड को ठहराया था सही

rishi kapoor neetu kapoor

बॉलीवुड में कई ऐसे रिश्ते सामने आते हैं, जो उन्हें स्क्रीन या सोशल मीडिया पर तो अच्छे होते हैं, लेकिन उनके पीछे की हकीकत कुछ और ही होती है. बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने लव मैरिज की और बाद में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी रखा. दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को हिंदी सिनेमा का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था. जब उन्होंने फिल्म 'बॉबी' के साथ अपनी शुरुआत की थी तो अभिनेता रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे. रातो रात उन्हें स्टारडम मिलने के साथ-साथ महिलाओं की फैन फॉलोइंग भी मिली थी. हालांकि सुपरस्टार ऋषि कुमार, नीतू कपूर के चार्मिंग लुक्स के दीवाने हो गए थे. बताया जाता है कि इन दोनों को पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली थी.

एक दूसरे के प्यार में पढ़ने के बाद ऋषि और नीतू ने 22 जनवरी 1980 को शादी रचाई और दो प्यारे बच्चे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर के माता पिता बन गए. अपनी शादी के बाद नीतू ने अभिनय छोड़ दिया और अपने बच्चों की देखभाल करने लगी. दूसरी और ऋषि कपूर ने लाखों दिलों को धड़काने का काम किया. हाल ही में नीतू कपूर के पुराने इंटरव्यू में ऋषि कपूर के अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा देखी गई. इंटरव्यू में खूबसूरत अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति को सैकड़ों बार फ्लर्ट करते पकड़ा था. नीतू ने कहा कि मैंने उन्हें सैकड़ों बार छेड़खानी करते हुए पकड़ा है, ऐसा लगता है कि मैं हमेशा बाहरी लोकेशंस पर उनके अफेयर्स के बारे में सबसे पहले सुनती हूं, लेकिन मुझे पता है कि वह सिर्फ 'वन नाइट स्टैंड' है. 2 साल पहले मैं उनसे इस बात को लेकर लड़ते थे लेकिन अब मैंने उनके तेवर को अपना लिया है. आगे बढ़ो देखते हैं, कब तक करते रहोगे.

इंटरव्यू में नीतू ने कहा था कि ऋषि अक्सर सोचते थे कि उन्हें उनकी एक्टिविटीज के बारे में कैसे पता चलता है. उनके शब्दों में वे हमेशा आश्चर्य करते हैं कि मुझे उनके एक्टिविटीज के बारे में पहले कैसे पता चल जाता है. मुझे इसके बारे में पता है मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, जो मुझे इसके बारे में बताते रहते हैं. लेकिन उन्हें क्या परेशान करता है कि मैं कभी नहीं लड़ती हूं. मैं बस कुछ समय के लिए उनसे बचती हूं या उन्हें नजरअंदाज कर देती हूं. नीतू ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने उस आदमी को स्पेस दिया, क्योंकि वह स्वभाव से चुलबुले हैं. खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी लगता है कि ऋषि कपूर कभी उन्हें किसी दूसरी महिला के लिए नहीं छोड़ेंगे.

नीतू कपूर ने आगे इंटरव्यू में बताया कि मुझे पता है कि उनका परिवार पहले आता है तो 'मैं इसकी चिंता क्यों करूं वह सिर्फ कल्पनाएं कर रहे हैं, वह मुझ पर बहुत निर्भर है, वह मुझे कभी नहीं छोड़ेंगे'.'मुझे लगता है कि पुरुषों को एक निश्चित मात्रा में स्वतंत्रता दे देनी चाहिए, यह स्वभाव से चुलबुले होते हैं उन्हें कोई नहीं बांध सकता'

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. 2 मई 2020 को नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति के लिए एक इमोशनल विदाई पोस्ट साझा की थी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके हाथ में ड्रिंक के साथ ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की थी. जिसमें वे मनमोहक मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. उन्होंने तस्वीर को हमारी कहानी का अंत के रूप में कैप्शन दिया था.

Read more about: rishi kapoor neetu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X