तस्वीर में नज़र आ रही तीन बहनें कर रहीं हैं बॉलीवुड पर राज, एक ने तो 6 भाषाओं में गाए हैं गाने

Neeti Mohan, Shakti Mohan

आज के समय में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सितारों की बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती है। लेकिन आज हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहनों की ऐसी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। बता दें कि हम उन तीन बहनों की बात कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ छोटे परदे ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी काफी धमाल मचाया। इनमें से एक सिंगर तो कोई डांसर बनी और एक तो कोरियोग्राफर है। बड़ी बहन एक नहीं बल्कि 6 भाषाओं में गाने गा चुकी है और सिंगिंग का उनकी हर कोई दीवाना है।

तीन बच्चियों की थ्रोबैक तस्वीर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तीन बच्चियां नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह तीनों बच्चियां छोटी सी गुड़िया से खेलती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में वाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही बच्ची सबसे बड़ी है और उसकी आवाज दिल छू लेने वाली है।

तीनों बहनों ने इंडस्ट्री पर किया राज

दरअसल यह है और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन कहीं जाने वाली नीति मोहन है और उनके बगल में ब्लू कलर की बेबी सूट पहने हुए बैठी बच्ची और कोई नहीं बल्कि उन्हें की बहन शक्ति मोहन है। लेकिन उनसे आगे बैठी हुई बच्ची मंझली बहन मुक्ति मोहन है। इन तीन बहनों ने पूरी इंडस्ट्री पर राज किया और आपको बता दें कि यह तस्वीर दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की जा रही है।

नीति मोहन की आवाज के हैं लाखों दीवाने

नीति मोहन की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनकी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हो चुके हैं। वह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, तमिल और पंजाबी भाषा में भी गाने गा चुकी हैं। उन्होंने काफी सारे आईकॉनिक गाने भी गए हैं जिनमें नजर लाए ना, खींच मेरी फोटो भी शामिल है। नीति मोहन की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 15 फरवरी 2019 को एक्टर निहार पंड्या के साथ में शादी रचाई और अब उनकी एक बेटी भी हो चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: neeti mohan shakti mohan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X