इन हसीनाओं ने बॉलीवुड को दी हिट फ़िल्में, मगर अध्यात्म के चलते बनी साध्वी, अब काट रहीं ऐसा जीवन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी हसीनाएं भी रही है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही दर्शकों का दिल इस कदर जीत लिया था कि हर तरफ उनका ही नाम गूंजता था. लेकिन उन हसीनाओं को फिल्मी दुनिया कुछ रास नहीं आई और उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना. एक्ट्रेस ने पर्दे को छोड़कर भगवान में ध्यान लगाने का फैसला लिया और इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया. इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक्टिंग को छोड़ साध्वी बनना स्वीकार किया.
नीता मेहता
नीता मेहता 70 से 80 के दशक की धमाल मचा देने वाली एक्ट्रेस हुआ करती थी. बता दे कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस में काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया. साथ ही उन्होंने संजीव कुमार के साथ में भी काम किया. धीरे-धीरे उनके साथ में अनीता मेहता की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच में प्यार गहरा हो गया. लेकिन दोनों की बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. बाद में नेता ने फिल्मों से दूरी बना ली और अध्यात्म का रास्ता चुन लिया.
बरखा मदान
बरखा मदन बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' में बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के हिट जाने के बाद में एक्ट्रेस को कई सारे रोल मिले थे. यहां तक कि साल 1994 में वह मिस इंडिया प्रतियोगिता की विनर सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ में फाइनलिस्ट भी बनी थी. लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को छोड़ बौद्ध भिक्षु बनना स्वीकार किया. साल 2012 में घर वालों की मर्जी के खिलाफ वह भिक्षु बनने काठमांडू स्थित बौद्ध मठ में चली गई.
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल 'आशिकी' फिल्म से काफी ज्यादा फेमस हो गई थी और आपको बता दें कि यह फिल्म 1990 में रिलीज की गई थी. वह एक्टिंग की दुनिया की पापुलर एक्ट्रेस में भी शुमार हो गई थी. लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को छोड़ आध्यात्मिक की दुनिया में जाने का फैसला लिया. अनु अग्रवाल ने उत्तराखंड के एक आश्रम मेंरहना शुरू किया और एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचने के बाद में उन्होंने संन्यास लेने का फैसला ले लिया.
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री में शुमार हुआ करती थी. उन्होंने करण अर्जुन, नसीब और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी. साल 2013 में उन्होंने अपनी "ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी" को रिलीज किया था. इस किताब में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने की वजह बताई और कहा कि "कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते हैं तो कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं. मैं ईश्वर के लिए पैदा हुई."
तनुश्री दत्ता
इमरान हाशमी के साथ में पहली ही फिल्म करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने काफी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन एक वक्त आया जब उन्होंने अचानक से फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया और अध्यात्म की तरफ चल पड़ी. उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि "मैं अब अध्यात्म से पूरी तरीके से जुड़ चुकी हूं, वहां पर मुझे बहुत ही शांति मिलती है. फिजिकली रूप से में बॉलीवुड में हूं, लेकिन अपने मन और अंतरात्मा से खुद को सुकून में रखना सीख चुकी हूं."


Click it and Unblock the Notifications