सेल्सपर्सन बनकर किया काम, प्रेग्नेंट मां थी होटल में नौकर, बचपन के स्ट्रगल बताते हुए इमोशनल हुई ये एक्ट्रेस

Neeru Bajwa

Neeru Bajwa Shares Her Family Struggle: नीरू बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब जल्दी ही उन्हें फिल्म 'शायर' में देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं आपको बता दे की नीरू बाजवा अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रहती हैं।

अब हाल ही में नीरू बाजवा का एक लेटेस्ट इंटरव्यू वायरल हो रहा है। नीरू बाजवा ने लल्लन टॉप के साथ बातचीत के दौरान परिवार के स्ट्रगल के बारे में बात की। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि पंजाब से उनके पिता कनाडा शिफ्ट हो गए थे और तब उनके पास में कुछ भी नहीं था। इसी के अलावा नीरू बाजवा ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी भी सुनाई।

नीरू बाजवा ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि "मेरे पिता के पास में डिग्री थी और उस वक्त कनाडा में जिसकी कोई वैल्यू नहीं थी। भारत में वह एक डॉक्टर थे। लेकिन गुजारा करने के लिए वह अलग-अलग नौकरियां करने लगे। जिसके चलते मुझे प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए उन्होंने पैसे भी जमा किए थे।"

नीरू बाजवा ने आगे कहा कि "मेरे पापा ने फार्म में भी काम किया और वह बेरीज तोड़ा करते थे। इसके बाद पेट्रोल पंप पर भी काम किया और फिर कैब चलाना भी शुरू किया। पैसे जमा करके उन्होंने एक कैप खरीदी थी और फिर दूसरी कैब भी खरीदी।" नीरू बाजवा ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी मां को लेकर भी बात की थी।

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि जब उनकी मां प्रेग्नेंट थी तो वह एक होटल के हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट में काम किया करती थी। नीरू बाजवा इस बात को बताते हुए काफी इमोशनल हो गई। "उन्होंने कहा कि अब मैं इस होटल में कई बार उन्हें लेकर जाती हूं। जब हम किसी भी स्टेकेशन के लिए जाते हैं तो मैं उन्हें काफी पैंपर भी करती हूं।"

नीरू बाजवा ने आगे बात करते हुए बताया कि वह सिर्फ 9 साल की थी जब उन्होंने नौकरी करना शुरू किया। अभिनेत्री ने बताया कि "मैं अपने कजिन के साथ न्यूजपेपर डालने के लिए जाया करती थी और उसके हमको पैसे मिला करते थे। इसके बाद मैंने एक स्टूडियो में फोटोग्राफर के तौर पर भी काम किया और उन्हें स्किल्स की जरूरत नहीं थी। वहां पर बस पासपोर्ट साइज की फोटो खींचनी पड़ती थी।"

नीरू बाजवा यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि "मैं एक मॉल में सेल्स पर्सन के तौर पर भी काम कर चुकी हूं और इसके लिए मुझे $8 की छोटी सी तनख्वाह मिला करती थी। वैकूवर में मैंने आखिरी बार एक ग्रॉसरी स्टोर में कैशियर के तौर पर काम किया।" अभिनेत्री के करियर की बात करें तो दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी 'जट्ट एंड जूलियट 3' भी आने वाली है।

Read more about: neeru bajwa features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X