Neeraj Chopra Net Worth:ओलंपिक में मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें नेट वर्थ

Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा को भला आज कौन नहीं जानता है। नीरज कई नामी पुरस्कार और कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। वहीं इस बार की बात करें तो पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। बता दें कि जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में अपना जज्बा दिखाया था। नीरज को सपोर्ट करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स भी पेरिस पहुंचे थे।
बता दें कि इन दिनों नीरज के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। हर कोई चाह रहा है कि वह नीरज से जुड़ी हर बात जान पाए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि नीरज चोपड़ा की कितनी नेटवर्थ है।
5 फीट 11 इंच लंबे नीरज चोपड़ा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, लेकिन इसके बाद कोच जयवीर चौधरी ने नीरज के इस टैलेंट को पहचाना और उन्हें जैवलिन थ्रो के लिए सपोर्ट किया।
बता दें कि नीरज ने कई मेडल अपने नाम किए हैं, लेकिन उनका नाम तब ज्यादा फेमस हो गया जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से तो नीरज चोपड़ा की जिंदगी ही बदल गई। बता दें कि इन चार सालों में नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वेल्यू काफी बढ़ गई है। इन चार सालों में उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। नीरज आज सबसे अमीर एथलीट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
नीरज की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो जुलाई 2024 तक उनकी नेट वर्थ 4.5 मिलियन डॉलर थी यानी कि 37.6 करोड़ रुपये थी। वहीं अब पेरिस ओलंपिक जीतने के बाद उनकी नेटवर्थ और तेजी से रफ्तार पकड़ेगी। इसके अलावा नीरज ने ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाई की है। नीरज को कई विज्ञापन मिले हैं। जिस वजह से उनकी नेटवर्थ में काफी बढ़ोतरी हुई है।
नीरज चोपड़ा BYJU'S, TATA AIA Life Insurance, Mobil India, Samsung जैसी तमाम कंपनी के प्रोडक्ट का विज्ञापन कर चुके हैं। इसके अलावा नीरज चोपड़ा को हर महीने 30 लाख रुपये यानी की 4 करोड़ रुपये साल के मिलते हैं।
वहीं टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड लाने पर नीरज को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये दिए थे। भारतीय रेलवे ने 3 करोड़ रुपये, पंजाब सरकार ने 2 करोड़ रुपये, बायजू ने 2 करोड़ रुपये वहीं BCCI ने 1 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग ने 1 करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा नीरज चोपड़ा के घर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रहा नीरज का घर किसी बॉलीवुड स्टार के घर से कम नहीं दिख रहा है। तो नीरज की नेटवर्थ से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कैसी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications