ये हसीना बनी बिन ब्याही मां, शादी के लिए एक्टर ने रखी ये शर्त, एक्ट्रेस बोलीं- शुरुआत प्यार से नहीं बल्कि...

Neena Gupta

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि स्टार्स एक दूसरे के साथ काम करते-करते प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने वाले हैं जो पहले ही शादी से प्रेग्नेंट हो गई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो: एन ऑटोबायोग्राफी किताब में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।

दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ में रिलेशनशिप में हुआ करती थी। साल 1989 में बिना शादी किए ही वह प्रेग्नेंट हो गई और बदनामी से बचने के चलते सतीश कौशिक उनसे शादी करने तक को तैयार हो गए थे। इससे साफ जाहिर होता है कि यह नीना गुप्ता और सतीश कौशिक के बीच की दोस्ती कितनी ज्यादा गहरी थी।

जब शादी से पहले ही नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई थी तो सतीश कौशिक ने उनको सांत्वना दी थी। एक्ट्रेस ने अपनी किताब में बताया था और लिखा था कि सतीश कौशिक ने उनसे कहा था की चिंता मत करो, अगर तुम्हारा बच्चा काला होता है तो कह देना कि यह मेरा बच्चा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को शक भी नहीं होगा।

हालांकि आपको बता दें कि नीना गुप्ता के ख्याल प्यार को लेकर काफी अलग है और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्यार बच्चों से होता है। लेकिन एक आदमी और औरत के बीच में लव से पहले लस्ट आता है। आप भले ही यह माने चाहे ना माने लेकिन यह सच है। आप किसी के भी शेयर या फिर बुद्धिमानी की वजह से उसकी तरफ आकर्षित नहीं होते हो। पहले आप दोस्त बनते हो और जब साथ रहने लगते हो तो शादी हो जाती है। फिर आप एक दूसरे की केयर करने लगते हो और उसे प्यार कहने लगते हो।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। गुप्ता ने एक वीडियो साझा करते हुए दुख सहित किया था और उनसे जुड़ी हुई कई सारी अनकही बातें भी बताई थी। साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर का किरदार निभाने वाले सतीश कौशिक काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे। निधन हो जाने के बाद आखिरी बार फिल्म कागज 2 में उन्हें देखा जाने वाला है और इस फिल्म को एक मार्च को रिलीज किया जाएगा। नीना गुप्ता लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत 3 में भी नजर आने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: neena gupta satish kaushik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X