बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहली बार दिया किसिंग सीन, तो रात भर नहीं सो पाई हसीना, बोलीं- डेटॉल से कुल्ला किया...

नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिक्कत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान करती हुई नजर आती है। पंचायत वेब सीरीज में उनके सभी सीजन के किरदारों को काफी ज्यादा पसंद किया गया।
लेकिन आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए खूब मेहनत की है। एक वक्त था जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह हमेशा अपने बारे में खुलकर बात करती हुई भी नजर आती है। नीना गुप्ता को अक्सर पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा जाता है।
नीना गुप्ता ने खुलासा किया के पैसों के चलते उन्होंने फिल्मों में ऐसे रोल भी अदा किए थे जिनको वह करना नहीं चाहती थी। एक किस्सा बताते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने ऑन स्क्रीन अपने को एक्टर को किस किया तो यह उनका काफी ज्यादा बुरा अनुभव था। इससे वह इतना ज्यादा परेशान हो गई कि पूरी रात सो नहीं पाई और उन्होंने डेटॉल से कुल्ला किया।
दरअसल नीना गुप्ता ने टीवी शो 'दिल्लगी' में दिलीप धवन के साथ में काम किया था। इस शो में एक किसिंग सीन था और इसको लेकर एक्ट्रेस ने बात की थी। दोनों को लिप लॉक करना था और यह काफी उनके लिए मुश्किल भी था। क्योंकि एक्ट्रेस उसके लिए तैयार नहीं थी और एक्ट्रेस ने बताया कि मैं पूरी रात सो नहीं पाई।
नीना गुप्ता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा नहीं है कि वह मेरे दोस्त थे और हम साथ काम करने वाले कलाकार थे। लेकिन मैं फिजिकल और मेंटली तैयार नहीं थी। मैं बहुत ज्यादा नर्वस हो रही थी और फिर मैंने खुद को समझाया।" सीन करने के बाद वह काफी परेशान हो गई और खुद में उन्हें काफी अजीब लगने लगा।
नीना गुप्ता ने बताया कि जब वह सूट से वापस आई तो उन्होंने डेटॉल से अपना मुंह धोया। लेकिन वह सीन बाद में टीवी शो से हटना पड़ गया था और एक्ट्रेस ने बताया कि उस जमाने में ऐसे सीन नहीं हुआ करते थे। दरअसल लोग अपने परिवार के साथ में टीवी देखते थे और मेकर्स को ऐसा लगा कि इससे शो का प्रमोशन हो जाएगा। लेकिन यह सब काम नहीं आया और इसीलिए इस सीन को हटाना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications