बिन ब्याही प्रेग्नेंट हुई थी ये एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए किया इनकार तो इस एक्टर ने थामा हाथ, फिर...

Satish Kaushik Offered To Marry Neena Gupta: नीना गुप्ता बॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि आज वह किसी भी पहचान की मोहताज भी नहीं है। उनकी शानदार एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। कुछ वक्त पहले उनको वेब सीरीज 'पंचायत 4' में देखा गया था और इसमें उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आया था।
लेकिन आज हम आपको नीना गुप्ता की जिंदगी से जुड़ा हुआ एक बड़ा किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि यह नीना गुप्ता शादी से पहले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के बच्चे की मां बनने वाली थी। हालांकि जब प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो क्रिकेटर ने नीना गुप्ता से शादी करने से मना कर दिया।
लेकिन यहां पर हैरानी की बात तो यह है कि बॉलीवुड के एक एक्टर ने प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने के लिए उनको प्रपोज किया था। साथ ही उनके बच्चे को अपनाने के लिए भी कहा था। तो चलिए जानते हैं कि नीना गुप्ता का यह किस्सा क्या है और ये कौन एक्टर है जो किसी दूसरे के बच्चे को अपना बच्चा मानने के लिए राजी हो गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीना गुप्ता साल 1980 के दौरान वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थी। दोनों एक दूसरे के साथ में रिलेशनशिप में थे और तभी एक्ट्रेस प्रेगनेंट हो गई। लेकिन विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। इसी के चलते नीना गुप्ता से उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।
जिसके चलते नीना गुप्ता काफी ज्यादा टूट गई थी। बाद में नीना गुप्ता की जिंदगी में बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की एंट्री हुई। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता का साथ देने का सोचा। साथ ही एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज भी किया। प्रपोज देते हुए एक्टर ने कहा था कि अकेले बच्चा पैदा करने में बदनामी सहनी होगी।
नीना गुप्ता से सतीश कौशिक ने तो यह भी कह दिया था कि अगर बच्चा सांवला होता है तो यह उनका ही लगेगा। सतीश कौशिक की बातें सुनने के बाद में नीना गुप्ता की भी आंखें भर आई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने सतीश कौशिक का यह प्रपोजल ठुकरा दिया था। इस बात का जिक्र अभिनेत्री ने साल 2021 में लिखी अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में किया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने साल 1989 में बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। लेकिन यहां पर हैरानी की बात तो यह है कि सतीश कौशिक ने जब नीना गुप्ता को शादी के लिए प्रपोज किया था तो वह भी पहले से ही शादीशुदा थे। साल 2023 में 66 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हुआ और उनके एक बेटी भी है। जो अक्सर अनुपम खेर के साथ में नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications