नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से शादी पर कहा, 'यह काफी मुश्किल था, वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे'

Neena Gupta Vivek Mehra

नीना गुप्ता पिछले कुछ समय से फिल्मों में काफी ज्यादा सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हुई है जिसमें वह अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोग्पा और सारिका के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। इससे पहले नीना अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुड बाय' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं अगर निजी जीवन की बात की जाए तो नीना अपने जीवन की दूसरी पारी भी खुब एंजॉय कर रही हैं। पति विवेक मेहरा और बेटी मसाबा गुप्ता के साथ नीना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले साल जब विवेक मेहरा से नीना गुप्ता से अपनी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे आउटस्टैंडिंग करार दिया। विवेक ने कहा, "कोई पॉलिटिक्स नहीं, कोई षड्यंत्र नहीं, सिर्फ प्यार है। " हाल ही में दिये अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की। 2008 में नीना ने दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से अमेरिका में शादी कर ली थी।

लॉकडाउन के समय मुक्तेश्वर घर में बिताया समय :

लॉकडाउन के समय मुक्तेश्वर घर में बिताया समय :

नीना गुप्ता ने इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन के समय उन्होंने अपने पति विवेक मेहरा के साथ उनके मुक्तेश्वर घर में क्वालिटी समय बिताया था। यह समय नीना के लिए काफी खास था। नीना ने उस समय की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें पति विवेक नीना को हेड मसाज दे रहे हैं, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान सैलून बंद रहते थे।

विवेक मेहरा से मिलना मुश्किल भरा दौर :

विवेक मेहरा से मिलना मुश्किल भरा दौर :

इंटरव्यू के दौरान जब नीना गुप्ता से पति विवेक मेहरा संग शादी की बात पर सवाल पूछा गया तो नीना ने कहा, "मेरा एरोप्लेन के साथ कुछ कनेक्शन है। मैं उनसे पहली बार प्लेन में ही मिली थी। हां, वह मेरे जीवन का एक खुशनुमा दौर था।" हालांकि नीना इस दौर को काफी मुश्किल भरा भी बताया। नीना ने कहा, "यह मुश्किल भरा भी था, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। हां यह एक मुश्किल भरा दौर जरूर था लेकिन निकल गया।"

मसाबा के लिए कुछ भी कर सकती हूं :

मसाबा के लिए कुछ भी कर सकती हूं :

इसी इंटरव्यू के दौरान जब नीना से प्यार के बारे में पूछा गया तो नीना ने काफी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक बच्चे के लिए मैं वह प्यार महसूस कर सकती हूं कि मैं उसके लिए कुछ भी कर जाऊं। मैं अपने पति के लिए कुछ भी कर सकती हूं, मैं उनके काफी कुछ करती भी हूं लेकिन बात अगर कुछ भी या किसी भी हद तक कुछ करने की हो तो वह सिर्फ मैं मसाबा के लिए ही करुंगी। मैं उनके (विवेक मेहरा) के लिए उस हद तक नहीं करुंगी जितना मैं मसाबा के लिए करुंगी।"

 प्रेग्नेंसी में लिये थे मुश्किल फैसले :

प्रेग्नेंसी में लिये थे मुश्किल फैसले :

इसी इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंट होने के बाद बॉय फ्रेंड विव रिचर्ड्स को किये अपने कॉल को याद करते हुए कहा, "मैं खुश थी लेकिन इतनी ज्यादा भी नहीं थी। मैं खुश थी, क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी। मैंने विव को कॉल करके कहा था कि अगर वह यह बच्चा नहीं चाहते हैं तो नहीं रखेंगे। इसपर विव ने कहा था कि मुझे अच्छा लगेगा अगर तुम इस बच्चे को रखो।" नीना ने कहा, "सभी ने मुझसे कहा था कि मैं अकेले कैसे संभालुंगी यह सब। मैं विवियन रिचर्ड्स से शादी नहीं कर सकती थी, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। लेकिन जवानी में आप अंधे हो जाते हैं। जब आप प्यार में होते हैं तो किसी की भी नहीं सुनते। कोई भी बच्चा नहीं सुनता और मैंने भी नहीं सुना था।" नीना खुद को मानसिक रूप से बेहद मजबूत मानती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ना तो किसी भी आर्थिक मदद मांगी थी और ना ही मानसिक सपोर्ट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X