जब इस हसीना से प्रोड्यूसर ने रात गुजरने की कर दी थी बात, डर से कांप गई थी एक्ट्रेस

नीना गुप्ता को बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा बताया जाता है। जोकि अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इतना ही नहीं फैंस द्वारा भी उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया है। फिल्म 'बधाई हो' से नीना गुप्ता का करियर आगे बढ़ता चला गया। जिसके बाद में उनकी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरी' भी लोगों को खूब पसंद आई। लेकिन हाल ही में नीना गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया कि इंडस्ट्री में उनका भी कास्टिंग काउच के साथ में सामना हो रखा है।
नीना गुप्ता ने ऑटो बायोग्राफी में बताया कास्टिंग काउच का सच
नीना गुप्ता ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके जीवन में भी एक बार ऐसा वक्त आया था जब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी ऑटो बायोग्राफी 'सच कहूं तो' में इस बात को लेकर जिक्र किया है। 64 साल की नीना गुप्ता ने इस पर जिक्र करते हुए यह भी बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फोन करके होटल के एक कमरे में मीटिंग के लिए इनवाइट किया था। बता दें कि नीना गुप्ता को उस प्रोड्यूसर ने एक रोल ऑफर करने के लिए बुलाया था।
नीना गुप्ता को होटल में जाने से पहले हुआ गलत आभास
नीना गुप्ता ने इसे के आगे यह भी बताया कि उस समय वह मुंबई की पृथ्वी थिएटर में अपने परफॉर्मेंस के लिए गई थी। उस परफॉर्मेंस को खत्म करके वह होटल जाने की तैयारी में थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि जुहू से उन्हें यह होटल बहुत ही पास में पड़ रहा था। लेकिन जब नीना गुप्ता होटल पहुंची तो उन्हें थोड़ा सा गलत होने का आभास हुआ। जिसके बाद में नीना गुप्ता ने यह भी बताया कि "उस समय मेरे मन में आया कि मुझे सीढ़ियों से ऊपर नहीं जाना चाहिए और मैं उन्हें नीचे ही लॉबी में बुला लेती हूं।"
नीना गुप्ता ने प्रोड्यूसर को रोल के लिए किया मना
लेकिन नीना गुप्ता को ये प्रोजेक्ट चाहिए था और इसी बात के डर से वह ऊपर चली गई। प्रोड्यूसर के कमरे में पहुंचकर उन्होंने पूरी फिल्म की कहानी बताई। जिसके बाद में नीना गुप्ता को प्रड्यूसर ने हीरोइन के दोस्त का रोल दिया। लेकिन नीना गुप्ता को इस रोल में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं था तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद में वह वहां से निकलने लगी।
नीना गुप्ता से प्रोड्यूसर ने किया सवाल
लेकिन जब नीना गुप्ता वहां से निकलने लगी तो बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि कहां जा रही हो? क्या तुम यहां पर रात नहीं गुजारने वाली? नीना गुप्ता ने अपनी किताब में यह भी बात लिखी कि "ऐसा सुनकर मेरा खून बिल्कुल सूख चुका था और ऐसा लग रहा था कि किसी ने बाल्टी भरकर बर्फ मेरे सिर पर डाल दी है।" हालांकि नीना गुप्ता को प्रोड्यूसर ने किसी भी चीज के लिए फोर्स नहीं किया और वह वहां से भाग आई।


Click it and Unblock the Notifications