प्रोड्यूसर ने जब रोल देने के बहाने होटल बुलाया, सच जानकर सहम गई थीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'खून सूख गया..'

नीना गुप्ता अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग की वजह से भी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. वह अपनी शर्तों पर जिंदगी की रही है और उनके कुछ बेहतरीन फिल्में भी काम किया और इन दिनों दर्शकों द्वारा भी उनकी यह फिल्म में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें कम नहीं मिल रहा था तो उन्होंने मदद मांगने से भी झिझक महसूस नहीं की. इन दोनों 64 वर्षीय नीना गुप्ता अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है.जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है वैसे ही उनके करियर का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है. एक वक्त पर वह छोटे-मोटे रोल के लिए भी काफी ज्यादा संघर्ष करती थी. लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने कास्टिंग काउच के दर्द की आपबीती सुनाई है.
नीना गुप्ता हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार
नीना गुप्ता ने कास्टिंग काउच की घटना का जिक्र किया और बताया कि वह उस वक्त इतनी ज्यादा सहन गई थी कि ऐसा लग रहा था कि जैसे उनका खून कर दिया गया है. कुछ मीडिया खबरों की माने तो एक्ट्रेस ने घटना को याद करते हुए किताब 'सच कहूं तो' में लिखा था कि उनके पास में एक प्रोड्यूसर का कॉल आता है, जो की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम किया करते थे. प्रड्यूसर ने उनको होटल में मिलने के लिए बुलाया. मुंबई के जुहू में स्थित पृथ्वी थिएटर में अपनी परफॉर्मेंस देने के बाद में वह होटल प्रड्यूसर से मिलने चली गई थी.
प्रोड्यूसर से मिलने होटल रूम में पहुंची एक्ट्रेस
नीना गुप्ता ने इसी के दौरान यह भी बताया कि उन्हें होटल की सीढ़ियां चढ़ते समय मन कर रहा था कि वह प्रोड्यूसर से मिलने ना जाएं. यहां तक की एक्ट्रेस ने यह भी सोचा कि प्रोड्यूसर को नीचे होटल की लॉबी में आने के लिए कह दे. लेकिन उन्होंने ऑफर को हाथ से जाने के डर से अपने मन को कठोर किया और होटल के कमरे में चली गई. वहां पर कुछ बातचीत के बाद में प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता से रोल के बारे में बात की. नीना गुप्ता ने सवाल किया कि सर मेरा रोल क्या है? वह बोले हीरोइन की दोस्त.
जब प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को रात गुजारने के लिए कहा
उस वक्त नीना गुप्ता को यह रोल काफी छोटा लगा. जिसके बाद एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर से जाने की अनुमति लेते हुए कहा कि सर, अब मुझे चलना होगा. मेरे दोस्त मेरा इंतजार कर रहे हैं. प्रोड्यूसर ने आश्चर्य करते हुए कहा कि कहां जाओगी? क्या यहां रात में ही गुजारोगी? जिस पर नीना गुप्ता को यह सुनते ही ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके सिर पर बर्फ की बाल्टी उल्टी कर दी हो. एक्ट्रेस ने अपनी ऑटो बायोग्राफी में लिखा कि 'मेरा खून सूख गया था.' प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता का बैग खिसकाते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. जिसके बाद में एक्ट्रेस होटल के कमरे से चली गई.
नीना गुप्ता का वर्क फ्रंट
अगर हम नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इससे पहले उन्हें मैसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, गुड बाय और वध जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. बता दें कि बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की मां है.


Click it and Unblock the Notifications