शादी के नाम पर मुकरा बिना ब्याह के प्रेग्नेंट एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड, को-स्टार ने उठाया फायदा, बोले- कोई शक...

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन वह प्यार उनका मुकम्मल नहीं हो पाया। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जो की शादी से पहले ही मां बन गई। कहने का मतलब यह है कि वह शादी किए बिना ही प्रेग्नेंट हो गई। आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं वह भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई। पहली शादी से तलाक होने के बाद उनका दिल एक बार फिर एक क्रिकेटर के प्यार में पड़ गया। लेकिन जब अभिनेत्री प्रेग्नेंट हुई तो सब कुछ खत्म हो गया। एक्ट्रेस काफी परेशान रहने लगी और सेट पर एक्ट्रेस को परेशान देख उनके ही को स्टार ने उन्हें शादी के लिए ऑफर दे दिया।
समाज का सता रहा था डर
दरअसल आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की। उनकी जिंदगी एकदम खुली किताब की तरह है। उन्हें दिग्गज क्रिकेटर के साथ प्यार हुआ और बाद में उनका रिश्ता खत्म हुआ। इसके बाद अभिनेत्री काफी घबरा गई थी और समाज का डर उन्हें सताने लगा। इस दौरान उनके ही को स्टार ने उन्हें कहा कि तू परेशान मत हो... मेरे साथ तू शादी कर ले...।
बिन ब्याही मां बनी नीना गुप्ता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीना गुप्ता को क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ था। दोनों रिलेशनशिप में रहे और नीना गुप्ता बिन ब्याही मां बन गई। कुछ वक्त के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और बाद में नीना गुप्ता काफी परेशान रहने लगी। फिल्म के साइट पर भी उनके चेहरे पर परेशानी साफ नजर आती थी। समाज में उन्हें ताने मिल रहे थे और तब वह काफी अकेली थी। इस दौरान उनके को स्टार सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया था।
नीना गुप्ता के हमेशा साथ खड़े रहे सतीश कौशिक
बता दे कि इस दौरान सतीश कौशिक की शादी शशि से नहीं हुई थी और जब नीना गुप्ता ने अपने दोस्त की बातें सुनी तो उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। सतीश कौशिक इस बात को नहीं चाहते थे की नीना गुप्ता खुद को अकेला समझे। इस बात का जिक्र सतीश कौशिक ने खुद कई बार किया है और उन्होंने बताया है कि एक सच्चे दोस्त के तौर पर नीना गुप्ता के साथ वह खड़े थे।
सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से कही थी यह बात
एक इंटरव्यू के दौरान सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता की तारीफ की और बताया कि एक लड़की ने उसे दौर में शादी से पहले बच्चा पैदा करने का फैसला ले लिया था। इसी वजह से उनके अकेलेपन को लेकर वह काफी परेशान थे और सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से यह भी कहा था कि मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है। अगर बच्चा डार्क स्किन का होता है तो हम शादी कर लेंगे और किसी को शक भी नहीं होगा।
सतीश कौशिक की बातें सुन नीना गुप्ता की आंखों में आ गए थे आंसू
सतीश कौशिक ने यह भी बताया था कि जिस वक्त हर तरफ से नीना गुप्ता को सिर्फ कोसा जा रहा था उस वक्त दोस्त के मुंह से यह शब्द सुनकर नीना की आंखों से आंसू आ चुके थे और उनकी दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो चुकी थी। नीना गुप्ता 80 के दशक में स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार कर बैठी और शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई। विवियन पहले से ही शादीशुदा थे और वह उनसे शादी भी नहीं कर सकती थी। बाद में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा के साथ शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications













