..................... Neena Gupta became an unmarried mother, did not have money to raise masaba, then got married at the age of 50. - Hindi Filmibeat

बिन ब्याही मां बन गई थीं बॉलीवुड की ये नामी एक्ट्रेस, बच्चे की परवरिश के नहीं थे पैसे फिर 50 की उम्र में रचाई

Neena Gupta

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, वहीं जैसे ही उन्हें प्रेग्नेंसी का पता चला उन्होंने शादी कर ली, लेकिन वहीं बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना हैं, जिसने प्यार किया रिश्ते में आई प्रेग्नेंट भी हुई, लेकिन शादी नहीं हो पाई। उस दौर में भी एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को बिना शादी के पैदा करने का फैसला किया। हालांकि उस समय एक्ट्रेस को कई बातें सुननी पड़ी थीं, लेकिन आज यही एक्ट्रेस किसी बड़ी इंस्परेशन से कम नहीं मानी जाती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं नीना गुप्ता की।

ब्याही मां बन गई थीं नीना
नीना गुप्ता पूर्व क्रिकेटर विवयन रिचर्ड्स से प्यार करती थीं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। जिसके बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बिना शादी किए ही बच्चे को पैदा करने का फैसला किया था और 2 नवंबर 1989 को उन्होंने मसाबा को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक अपनी बेटी के अकेले ही पाता। उनके पास मसाबा को पालने के पैसे भी नहीं थे, लेकिन कठिन संघर्ष से उन्होंने अपने बेटी को पाल पोसकर बड़ा किया। एक्ट्रेस ने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। दोनों ने साल 2008 में यूएस में शादी की थी।

मदर्स डे पर कही ये बात
हाल ही में मसाबा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मसाबा नीना से मां बनने के टिप्स पूछती नजर आ रही हैं। इस पर नीना कहती हैं कि यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती है। बच्चा हो जाता है आराम से। भगवान का नाम लो सब ठीक हो जाता है। इतनी टेंशन की जरूरत नहीं है। क्योंकि तुम्हें याद हो कि जब तुम पैदा हुई थीं तब मेरे पास सिर्फ 2000 रुपये थे। मेरा काम है जहां मेरा फेस और बॉडी आता है यानी एक्टिंग का। हां थी मुझे टेंशन लेकिन सब हो जाता है। कोई हेल्प नहीं होती है तब भी हो जाता है। मेरे पास पैसे नहीं थे कि मैं नैनी रखूं, लेकिन भगवान जी ने मेरी बुआ जी को भेज दिया कहीं से...आपको मेहनत तो करनी होगी, लेकिन इसके लिए टेंशन मत लो। बच्चे पल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X