गोविंदा की मां ने ठुकराया,धर्मेंद्र ने भी बहू बनाने से किया इनकार फोटो में दिख रही ये क्यूट लड़की थी 90sकी जान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 80 से 90 के दशक में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी के दिलों में जगह बनाई है. बता दें कि आज भी ऐसी एक्ट्रेसेस का कोई तोड़ नहीं है. इलेक्ट्रो सिस्को फिल्मों के साथ-साथ अब वेब सीरीज में भी देखा जा रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हीरोइन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी टॉप की फिल्में दी है. उन्हीं की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने परिवार के साथ काफी क्यूट पोज देती हुई दिखाई दे रही है.
तस्वीरे में नज़र आ रही बच्ची हैं नीलम कोठारी
अगर आप थोड़ा सा गौर से देखेंगे तो आपको शायद इस तस्वीर में नजर आ रही 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री दिख जाएंगी. बता दें कि गोविंदा भी इस हसीना पर अपना दिल हार बैठे थे. दरअसल इस हंसती खेलती फैमिली में नजर आ रही है क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं बल्कि नीलम कोठारी है. जिन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा की लिस्ट में अपना नाम शुमार किया है. चाइल्डहुड पिक्चर में भी काफी क्यूट और मासूम नजर आती है.
नीलम कोठारी की खूबसूरती 56 की उम्र में भी बरकरार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलम कोठारी ने साल 1984 में जवानी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे 'हम साथ साथ हैं' और 'दूध का कर्ज़' जैसी फिल्मों में भी उन्हें देखा गया. लेकिन अब 2022 में नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फैबुलस लाइट्स ऑफ बॉलीवुड वाइस' में एक्ट्रेस को देखा जा चुका है. 56 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती बिल्कुल भी कम नहीं हुई है और यहां तक कि आप बता दें कि एक शानदार ज्वेलरी आर्टिस्ट भी बन चुकी है. एक्ट्रेस ने साल 2019 में उन्हें बेस्ट ज्वेलरी डिजाइन के लिए आईकॉनिक अचीवर्स का अवार्ड भी हासिल किया था.
इन एक्टर्स के साथ जुडा नाम
नीलम कोठारी को उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में देखा जाता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका नाम बॉलीवुड के हैंडसम हंक बॉबी देओल से लेकर गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ में भी नाम जुड़ चुका है. लेकिन कुछ ज्यादा वक्त तक उनके लव रिलेशनशिप चल नहीं पाए. बताया जाता है कि गोविंदा की मां कौन नीलम पसंद नहीं आई थी और इसीलिए उन्होंने रिश्ते से इंकार कर दिया. वही धर्मेंद्र की बात करें तो वह नीलम को अपने घर की बहू बनाने में इंटरेस्टेड नहीं थे.
ऋषि सेठिया से रचाई शादी
जिसके बाद में नीलम कोठारी ने साल 2000 में ऋषि सेठिया के साथ में शादी रचा ली थी और आपको बता दें कि यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई. लेकिन बाद में नीलम कोठारी ने 2011 में टेलीविजन एक्टर समीर सोनी के साथ में दूसरी शादी रचाई और उनसे उन्हें एक बेटी अहाना भी हो चुकी है.


Click it and Unblock the Notifications