पति ने कहा शराब और नॉनवेज छोड़ दो, एक्ट्रेस ने मुंह पर फेंके तलाक के पेपर

Neelam Kothari Divorce: 80-90 के दशक में नीलम कोठारी अपनी सादगी, मासूमियत और खूबसूरत मुस्कान के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन पर्दे पर हमेशा खुश दिखने वाली नीलम की निजी ज़िंदगी काफी मुश्किलों से भरी रही।

Neelam Kothari Divorce

रिएलिटी शो में छलका दर्द

रिएलिटी शो Fabulous Lives vs Bollywood Wives 3 में नीलम ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने पहले पति ऋषि सेठिया से तलाक और उस मुश्किल समय के बारे में बताया, जो उनके लिए बेहद दर्दनाक था।

बेटी को सोशल मीडिया से मिली सच्चाई

नीलम ने बताया कि एक दिन उनकी बेटी स्कूल से घर आई और उनसे पूछा, "मां, क्या आप तलाकशुदा हो?" यह सुनकर नीलम हैरान रह गईं। बेटी ने बताया कि स्कूल में उसके दोस्त गूगल पर सर्च कर रहे थे, वहीं से उन्हें नीलम की पहली शादी के बारे में पता चला। इसके बाद नीलम ने खुद अपनी बेटी को अपनी पहली शादी और तलाक के बारे में सब कुछ बताया।

ऋषि सेठिया से शादी और तलाक

नीलम ने अक्टूबर 2000 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से बैंकॉक में शादी की थी। ऋषि एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और आखिरकार तलाक हो गया।

टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर आने का फैसला

नीलम ने बताया कि उन्होंने शादी में हर तरह से एडजस्ट करने की कोशिश की। उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया। लेकिन उन पर शराब पीने, नॉनवेज खाना छोड़ने जैसी बातों का दबाव डाला गया। इसके बाद नीलम को समझ आ गया कि यह रिश्ता उनके लिए सही नहीं है और उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

समीर सोनी के साथ नई शुरुआत

तलाक के बाद नीलम ने साल 2011 में अभिनेता समीर सोनी से शादी की। साल 2013 में दोनों ने मिलकर बेटी आहना को गोद लिया। आज नीलम अपनी ज़िंदगी में खुश हैं और यह साबित करती हैं कि खुद की खुशी सबसे ज़रूरी होती है।

More from Filmibeat

Read more about: neelam kothari bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X