कभी फिल्मों में नहीं दिया था किसिंग सीन, जब हुई डिमांड तो बोलीं- पति से...

Neelam Kothari On Kissing Scene: नीलम कोठारी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि इन दिनों उनका रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' में काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन उनको जिस शो से अपनी एक्टिंग स्किल दिखाने का मौका मिला उसका नाम मेड इन हेवन सीजन 2 है। इसमें वह अपने पति समीर सोनी के साथ नजर आई थी।
नीलम कोठारी के इस शो को जिन भी लोगों ने देखा है वह एक्ट्रेस को लिपलॉक के उस सीन को लेकर याद कर सकते हैं। दरअसल यह कुछ ऐसा था जो उन्होंने पहले कभी भी नहीं किया था। उन्होंने मिड डे के साथ बातचीत के दौरान खुद इस पर बात की और बताया कि कैसे जोया अख्तर की वजह से यह संभव हो पाया था।
दरअसल नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी एक लोकप्रिय वेब सीरीज मेड इन हेवन के दूसरे सीजन में नजर आए थे लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी स्क्रीन पर पहले कि नहीं किया था। नीलम ने कहा कि "मैं हमेशा से ही अपनी नेकलाइन के साथ में मिस प्रॉपर रहती थी। मैं खुद को भी पूरी तरीके से ढक कर रखती थी और किसी तरीके की एक्सपोजिंग भी नहीं करती थी।"
नीलम कोठारी ने आगे कहा कि "जोया अख्तर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और कहा कि नीलम इसमें किसिंग सीन है। लेकिन मैं जोया अख्तर के साथ काम करने के लिए बहुत बेताब थी और वह कहती है की टेंशन मत लो यह सीन तुम्हारे पति के साथ में होगा। इसीलिए मुझे लगा कि अगर मैं कुछ बोल्ड और अलग कर रही हूं तो अपने पति के साथ ही क्यों नहीं।"
नीलम कोठारी से सवाल किया गया कि क्या आपके पति के बावजूद भी यह अजीब था क्योंकि सभी कैमरे और क्रू आपका इंटीमेट सीन को देख रहे थे। इस पर एक्ट्रेस ने शर्माते हुए कहा कि "हमारे सीन से पहले मैं सच में समीर से पूछ लिया था कि आप कैमरे के लिए कैसे किस करते हो? उन्होंने मुझे कहा कि डोंट बी रिडिक्यूलस तुम मुझे अब शर्मिंदा कर रही हो।"


Click it and Unblock the Notifications











