जब ये हसीना अचानक हुई इंडस्ट्री से गायब, बिज़नेसवूमेन बन कर रहीं करोड़ो की कमाई, बोलीं- मेरी शेल्फ लाइफ...

Neelam Kothari Struggle: इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने एक वक्त के बाद पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि बिजनेस वूमेन बन चुकी है और करोड़ों की कमाई करती हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस नीलम कोठारी की।
नीलम कोठारी ने इल्जाम और खुदगर्ज जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री भी माना जाता है। 80 से 90 के दशक में नीलम कोठारी ने अपने अभिनय के चलते लोगों का दिल जीता। लेकिन फिर अचानक से नीलम कोठारी ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
हालांकि सालों बाद नीलम कोठारी ने अपनी एक्टिंग छोड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मैं ईमानदारी से कहूंगी। मैंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया था क्योंकि मुझे ऐसा लगा था कि मेरी शेल्फ लाइफ खत्म हो चुकी है। जब मेरी उम्र 50 साल की हुई तो मैं बस घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आया करती थी।"
नीलम कोठारी ने आगे कहा कि "मैं मां और पत्नी होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही थी। जिसमें मुझे सुकून भी मिला। लेकिन फिर मैं कम बैक किया और मुझे पता चला की उम्र सिर्फ एक नंबर होता है। 80 और 90 के दशक में मेरा कैरियर पीक पर था। लेकिन मैं इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। बाद में मैं बिजनेस शुरू किया।"
नीलम कोठारी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने जब 'फेबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' से धमाकेदार एंट्री की तो यह काफी अमेजिंग रही। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन यह सब रोलर कोस्टर राइड की तरह होते हैं।"
नीलम कोठारी ने इस पर आगे यह भी बताया था कि जब उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ा था तो वह टॉप अभिनेत्री थी। लोगों ने उन्हें इस तरीके से याद भी रखा और वह इसके चलते काफी खुश है। 'फेबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' नेटफ्लिक्स शो से साल 2020 में कमबैक किया।जब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई थी तो वह अपने ज्वैलरी बिजनेस पर फोकस कर रही थी और आज इससे वह करोड़ों की कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











